
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। आज दिनांक 15.10.2025 को क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ० चारू द्विवेदी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित बुधवार परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस लाइन में उपस्थित अधिकारीगण, विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी तथा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे। निरीक्षण उपरांत सीओ लाइन द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शाखाओं में संचालित कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी निरीक्षण किया, जिसमें ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, कानूनी अध्ययन एवं अनुशासन संबंधी गतिविधियों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई निरीक्षण के दौरान सीओ लाइन द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सीओ लाइन ने आरटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कम्प्यूटर कक्ष, आरटीसी स्कूल आदि का भी निरीक्षण कर सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी प्रदान किए।
