• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री  के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 15, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

जनपद सोनभद्र में 2.51 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की जायेगी स्थानान्तरित।

सोनभद्र। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार किया गया, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी धु्रव गुप्ता, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थीगण ने मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना, इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल ने कहा कि भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा 1 मई 2016 को शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से गरीब महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजना का एक मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी सेहत की सुरक्षा करना भी है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का लाभ प्राप्त करने के लिये राशनकार्ड का होना आवश्यक है। इच्छुक व्यक्ति जो इस योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन चाहते है उन्हें योजना का आवेदन पत्र भरकर अपने नजदीकी एलपीजी वितरण केन्द्र में जमा करना होगा। वर्तमान में जनपद सोनभद्र में उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन की संख्या 251,294 है। दीपावली के शुभ अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी स्थानान्तरित की जायेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि उज्जवला योजना के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब पात्र महिलाओं को एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन मिल रहे हैं, महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से झेलना नहीं पड़ रहा है और पर्यावरण प्रदूषण कम होगा, जो पर्यावरण के लिए बहुत ही आवश्यक है। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दीपावली व होली पर्व पर निःशुल्क गैस की रिफलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला पूर्ति कार्यालय के ए0आर0ओ0 पृथ्वीराज सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

ईश्वर प्रसाद विधि महाविद्यालय कोमान्यता।

Next Post

जिलाधिकारी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर करने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जिलाधिकारी ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर करने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय
  • Agriculture Tips I भिंडी खेती
  • शूटिंग तक पहुंची 5 फिल्में, 8 स्टार ने जमकर पसीना भी बहाया, फिर भी थिएटर तक नहीं पहुंचीं… हुईं डिब्बाबंद
  • अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।
  • संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    by admin
    May 8, 2026
    0

    Last Updated:May 07, 2026, 22:05 ISTपहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं....

    Recent News

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    May 8, 2026
    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    May 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News