• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, August 7, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोन पुलिस की मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय एक गौतस्कर अभियुक्त/घायल सहित 05 पशु तस्कर गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
October 12, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

मौके से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 22 राशि गोवंश व एक मोटरसाइकिल किया गया बरामद ।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा गोतस्करी/गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-12.10.2025 को समय लगभग 03.30 बजे थाना कोन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की थाना क्षेत्र के कुड़वा पहाड़ी/जगंल, रामगढ़ से होते हुए गायघाट की तरफ कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में पशुओं को हाकते हुए वध हेतु झारखण्ड ले जा रहे है । उक्त सूचना पर थाना कोन पुलिस की 04 टीमें लौंगा बन्धा के पास गायघाट तिराहे पर पहुंचकर रोड के बगल में झाड़ियों के पीछे छिपकर इन्तजार कर रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आकर वहां पर इधर-उधर देखते हुए पीछे आ रहे अपने साथियों को गोवंश को आगे ले आने के लिए बताया गया उसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की तब तक मोटरसाइकिल चालक ने अपनी गाड़ी मोटरसाइकिल को जंगल के तरफ तेजी से लेकर भागने लगा कि अनियंत्रित होकर गिर गया, गिरने के पश्चात व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख कर पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा जिसपर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायर किया गया जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रफीक पुत्र स्व0 महरुम निवासी कोईदी, नगर उटारी, झारखण्ड बताया गया। मौके से 22 गोवंशो के साथ अन्य 04 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घायल गौतस्कर को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लोढ़ी पुलिस टीम के साथ भेजा गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में झारखण्ड राज्य के जिला गढ़वा, थाना रमना में पशु तस्करी सम्बन्धित मु0अ0सं0-64/2024 का अभियोग दर्ज है । गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के गैंग के सरगना रफीक पुत्र महरुम निवासी झारखण्ड है। हम लोग उनके कहने पर मध्यप्रदेश व जुगैल के आस-पास के क्षेत्रों से सस्ते दामों में गोवंशो को खरीदकर थाना चोपन अन्तर्गत सलखन के पहाड़ियों में एकत्रित करते है। फिर वहां से हम लोग गोवंशों को रफीक व उनके साथी के लोकेशन व जानकारी देने पर कोटा के रास्ते कनहर नदी, पड़रछ व बग्गी बंधा के जंगलों व पहाड़ी रास्ते ले जाकर गोवंशो को झारखण्ड के खरौंदी पहुंचा देते है। वहां से रफीक ट्रकों में गोवंशो को लादकर बिहार के रास्ते बंगाल वध हेतु भेज देता है जहां पर उसको अच्छे पैसे मिलते है। इस कार्य हेतु हम लोगों को पैसे देते है और रफीक हमलोगों की सुरक्षा व अपनी बचाव हेतु पास में एक तंमचा भी रखते है। गौवंश तस्करी का नेतृत्व रफीक करता है और उसके नेतृत्व में हम लोग यह काम करते है । 

*अभियोग का विवरणः-*
मु0अ0सं0-217/2025 धारा-109 बीएनएस, 3/25 शस्त्र अधिनियम व 3/5ए/8बी/8 गोवध अधिनियम थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.रफीक पुत्र स्व0 महरुम निवासी कोईदी, नगर उटारी, झारखण्ड ।
2.राम मिलन पुत्र स्व भूलन निवासी खडार पड़री, थाना गढ़वा, मध्यप्रदेश ।
3.अमृत लाल पुत्र भोला निवासी खड़ार पड़री, थाना गढ़वा, मध्यप्रदेश ।
4.राहुल पुत्र वीरेन्द्र निवासी रामगढ़, थाना कोन, सोनभद्र ।
5.छोटू लाल उर्फ छट्टू पुत्र अमेरिका निवासी रामगढ़, थाना कोन, सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरण –* 
1- एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस ।
2- 22 राशि गोवंश ।
3- एक अदद मोटर साइकिल संख्या JH14L8707 ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1.प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
4.उ0नि0 भागवत राय, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
5.उ0नि0 राकेश राय, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
6.हे0का0 कृष्ण कुमार यादव, हे0का0 ईश्वरचन्द्र सिंह, हे0का0 इन्द्रबली राय, का0 रामभवन, का0 अभय कुमार, म0का0 गरिमा सिंह, म0का0 सुजेता भारती, जनपद सोनभद्र

Previous Post

“डी ए वी परासी में “डी ए वी रन मैराथन” की धूम।

Next Post

KBC जूनियर में इशित भट्ट का व्यवहार वायरल, अमिताभ बच्चन रहे संयमित.

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
KBC जूनियर में इशित भट्ट का व्यवहार वायरल, अमिताभ बच्चन रहे संयमित.

KBC जूनियर में इशित भट्ट का व्यवहार वायरल, अमिताभ बच्चन रहे संयमित.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह
  • दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • 2 राज्य, दोनों में ही BJP की सरकार; केंद्र सरकार सुलझा पाएगी एक दशक पुरानी लड़ाई?, National Hindi News
  • वे हमारे अधिकार छीन रहे, हमारी नौकरियां सब्जियों की तरह बेच रहे; झारखंड में और तेज हुआ छात्रों का आंदोलन, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    by admin
    August 7, 2026
    0

    मध्य प्रदेश के उज्जैन की एक मंदिर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से चार दिन पहले मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के...

    Recent News

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    उज्जैन के मंदिर में 4 दिन पहले मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, ज्योतिषाचार्य ने बताई वजह

    August 7, 2026

    दक्षिण काली मंदिर में दिखी माँ की बाल रूप में अद्भुत लीला, साधना में लीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज की गोद में आकर बैठी नन्ही बालिका।

    August 7, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News