
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज माधव सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव तथा पीएसी बल के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत इको प्वाइंट के पास स्थित हॉट स्पॉट स्थानों पर सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थलों की गहन चेकिंग की गई तथा ड्रोन कैमरे की सहायता से क्षेत्र की निगरानी भी की गई। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इसी प्रकार सतत् रूप से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।