• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विश्व पैरा एथलेटिक्स में कीनिया-जापान कोच को कुत्तों ने काटा

admin by admin
October 5, 2025
in खेल
0 0
0
विश्व पैरा एथलेटिक्स में कीनिया-जापान कोच को कुत्तों ने काटा


Last Updated:October 03, 2025, 21:17 IST

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कीनिया के डेनिस माराजिया और जापान की मेइको ओकुमत्सु को आवारा कुत्तों ने काटा, इलाज के बाद दोनों सुरक्षित हैं. आयोजकों ने सुरक्षा बढ़ाई.

ख़बरें फटाफट

टूर्नामेंट के बीच स्‍टेडियम में घुसा कुत्‍ता, 2 कोच को काटकर कर दिया जख्‍मीजवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में यह घटना सामने आई.

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान शुक्रवार को अलग अलग घटनाओं में कीनिया और जापान के कोच को आवारा कुत्तों ने काट लिया जिसके आयोजकों की काफी किरकिरी हुई है. दोनों हालांकि करीबी अस्पताल में इलाज के बाद वह खतरे से बाहर हैं. अफ्रीकी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि कीनियाई कोच डेनिस माराजिया जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रतिस्पर्धा परिसर के बाहर अपने एक खिलाड़ी से बात कर रहे थे जब अचानक एक कुत्ता आया और उन्हें काट लिया.

बाद में आयोजकों ने बताया कि जापान की कोच मेइको ओकुमत्सु को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया जब वह मुख्य प्रतिस्पर्धा स्थल से सटे अभ्यास ट्रैक पर अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देख रही थी. कीनिया सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर टीम के साथ यहां आये जोएल अटूटी ने कहा ,‘‘ हमारे कोच डेनिस कॉल रूम के पास अपने एक खिलाड़ी से बात कर रहे थे कि अचानक एक आवारा कुत्ता आया और उन्हें काट लिया.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह घटना सुबह दस बजे की है. उनके पैर से खून निकल रहा था और स्टेडियम पर मौजूद मेडिकल टीम उनके पास पहुंच गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज हुआ और इंजेक्शन दिये गए. अब उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. वह कुछ दवाइयां भी लेंगे.’’ कॉल रूम वह जगह होती है जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिस्पर्धा से पहले एकत्र होते हैं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दो कॉल रूम हैं और मुख्य प्रतिस्पर्धा परिसर से कुछ मीटर की दूरी पर हैं.

आयोजकों ने बताया कि दोनों कोच को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद वे अपने टीम होटल चले गए. आयोजकों ने एक बयान में कहा ,‘‘ आयोजन समिति खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराती है.’’ इसमें कहा गया, ‘‘इन एहतियाती उपायों के बावजूद आयोजन स्थल के पास आवारा कुत्तों को बार-बार खाना खिलाने की वजह से जानवरों को परिसर में फिर से घुसने का मौका दे दिया गया है. दुर्भाग्य से इसके कारण तीन अक्टूबर 2025 को अभ्यास ट्रैक पर दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिनमें जापान और कीनिया के कोच को कुत्ते ने काट लिया.’’

बयान में कहा गया ,‘‘इन घटनाओं के बाद एमसीडी ने अपनी तैनाती बढ़ा दी है और स्टेडियम परिसर में कुत्ता पकड़ने वाली दो टीमें स्थायी रूप से तैनात कर दी हैं. साथ ही आवारा कुत्तों को तुरंत हटाने और आश्रय गृहों में स्थानांतरित करने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है. पकड़े गए सभी जानवरों को सख्त पशु कल्याण मानदंडों के अनुसार स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा और मानवीय व्यवहार दोनों सुनिश्चित हो रहे हैं.’’

इसमें आगे कहा गया ,‘‘ आयोजन समिति इस बात पर जोर देती है कि पशु कल्याण मानदंडों का पूरा पालन किया जा रहा है, लेकिन प्रतिभागियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. स्टेडियम और आसपास के इलाकों को नागरिक एजेंसियों के साथ मिलकर पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है और चैंपियनशिप के निर्बाध और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अब कड़े निवारक उपाय किए गए हैं.’’ इस बीच यह भी पता चला है कि राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी के करीब 35 डोप नमूना अधिकारी यहां खिलाड़ियों के नमूने लेने आये हैं. दिल्ली स्थित राष्ट्रीय डोप टेस्ट प्रयोगशाला को वाडा से मान्यता मिली हुई है तो नमूनों की जांच यहां भी हो सकती है.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

First Published :

October 03, 2025, 21:17 IST

homesports

टूर्नामेंट के बीच स्‍टेडियम में घुसा कुत्‍ता, 2 कोच को काटकर कर दिया जख्‍मी



Source link

Previous Post

Home Remedies: बच्चे को हो गया सर्दी-जुकाम, तो इन घरेलू नस्खों से करें इलाज.. यकीन मानें 100% मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

Next Post

घोरावल पुलिस के प्रयास से पीड़ित को वापस मिला ठगी हुआ ₹ 20,000/- व बरामद किया गया 02 अदद मोबाइल।

admin

admin

Next Post

घोरावल पुलिस के प्रयास से पीड़ित को वापस मिला ठगी हुआ ₹ 20,000/- व बरामद किया गया 02 अदद मोबाइल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News