
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र पर पंजीकृत मु0अ0स0 06/2025 धारा 66 D IT Act बनाम अज्ञात द्वारा आवेदक शिव कुमार निवासी ओबरा को कॉल करके Screen Share के माध्यम से Mobile Hack करके साइबर ठगी कर लेने के सम्बन्ध में अभियोग उपरोक्त पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर सम्बन्धित विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज/होल्ड कराते हुये मा0 न्याया0 से धनराशि वापसी के सम्बन्ध में आदेश पारित होने के उपरान्त सम्बन्धित बैंको से पत्राचार 90000/- रुपये मुकदमा वादी के बैंक खाते में सफलतापुर्वक वापस कराया गया । आवेदक शिव कुमार निवासी रा0गंज के साथ फ्राड हुये धनराशि 5700/- को होल्ड कराकर, NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कर आवेदक शिव कुमार के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया, जिस पर मुकदमा वादी तथा प्रार्थना पत्र आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ साथ साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
*बरामदगी का विवरण*
वापस कराये गये धनराशि का विवरण– 95700/- रुपये
*बरामद करने वाली टीम का विवरण –*
1.प्र0नि0 सदानन्द रायसाइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
2.क0आप0 विकास मौर्या साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
3.का0 अखिलेश कुमार साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
