
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
छात्राओं को दी गई महिला सुरक्षा, अधिकार एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी।
सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा सेक्रेड हार्ट इंटरमीडिएट कॉलेज, ओबरा में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय द्वारा किया गया, जबकि प्रभारी निरीक्षक ओबरा विजय कुमार चौरसिया एवं चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा विष्णु प्रभा सिंह, म0आ0 रीनू, म0आ0 सुनीला पटेल, एवं का0 प्रवीण राय ने छात्राओं से संवाद करते हुए आत्मरक्षा, सतर्कता और अधिकारों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर छात्राओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 के उद्देश्यों, महिला सुरक्षा, तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न महिला हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए, जैसे:
112 – पुलिस आपातकालीन सहायता
1076 – मुख्यमंत्री महिला सहायता हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 – साइबर अपराध रिपोर्टिंग हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्पलाइन सेवा

