• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

6 टीमें… 48 आर्चर, पहली आर्चरी प्रीमियर लीग में साधेंगे निशाना, ज्योति और दीपिका टॉप भारतीय

admin by admin
September 18, 2025
in खेल
0 0
0
6 टीमें… 48 आर्चर, पहली आर्चरी प्रीमियर लीग में साधेंगे निशाना, ज्योति और दीपिका टॉप भारतीय


नई दिल्ली. आर्चरी प्रीमियर लीग का पहली बार आयोजन होने जा रहा है.इस लीग में 48 टॉप आर्चर हिस्सा लेंगे. दो से 12 अक्टूबर तक यहां यमुना खेल परिसर में होने वाली पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) में प्रतिस्पर्धा करेंगे. यह पहला फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट है. छह टीम की लीग में शामिल अन्य शीर्ष विदेशी तीरंदाजों में दुनिया छठे नंबर के खिलाड़ी मैक्सिको के मटियास ग्रांडे (रिकर्व) और महिला नंबर एक खिलाड़ी नीदरलैंड की माइक श्लोसेर (कंपाउंड) शामिल हैं.

भारतीय तीरंदाजों का चयन विश्व रैंकिंग के साथ-साथ भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के हालिया चयन ट्रायल के आधार पर किया गया. रिकर्व में विश्व की तीसरे नंबर की खिलाड़ी दीपिका और विश्व के 14वें नंबर के खिलाड़ी धीरज बोम्मदेवरा अनुभवी तरुणदीप राय और अतनु दास के साथ भारत के शीर्ष खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं. अन्य महिला रिकर्व तीरंदाजों में अंकिता भकत और भजन कौर शामिल हैं जबकि पुरुषों की टीम में नीरज चौहान, राहुल, रोहित कुमार, मृणाल चौहान, सचिन गुप्ता और कृष कुमार शामिल हैं.

कंपाउंड वर्ग में विश्व रिकॉर्डधारी ज्योति सुरेखा वेन्नम (नंबर तीन) और विश्व नंबर नौ ऋषभ यादव भारतीय खिलाड़ियों की अगुआई कर रहे हैं। उनके साथ अनुभवी अभिषेक वर्मा (नंबर 10), प्रथमेश भालचंद्र फुगे (नंबर 11), प्रियांश (नंबर 16) और परनीत कौर (नंबर 17) शामिल हैं. अन्य खिलाड़ियों में अमन सैनी, ओजस देवताले, साहिल राजेश जाधव और चिट्टीबोम्मा जिग्नास पुरुषों का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि पृथिका प्रदीप, अवनीत कौर और मधुरा धमनगांवकर महिला वर्ग का हिस्सा हैं.

एएआई द्वारा शुरू की गई एपीएल में छह टीम पृथ्वीराज योद्धा (दिल्ली), राजपुताना रॉयल्स (राजस्थान), चोला चीफ्स (तमिलनाडु), काकतीय नाइट्स (तेलंगाना), चेरा आर्चर्स (झारखंड) और माइटी मराठा (महाराष्ट्र) होंगी. प्रत्येक टीम में पुरुष और महिला खिलाड़ी मिलाकर आठ तीरंदाज होंगे जिसमें छह भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी होंगे. लीग की कुल पुरस्कार राशि दो करोड़ रुपये है.

आठ दौर के खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद बृहस्पतिवार को टीमों का चयन किया गया. प्रत्येक टीम में आठ सदस्य हैं जिसमें चार पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं. टीमों में अधिकतम दो विदेशी तीरंदाज शामिल हो सकते हैं जिनमें से कम से कम एक को खेलने वाले चार खिलाड़ियों हिस्सा बनाना होगा. लीग के अनूठे प्रारूप में रिकर्व और कंपाउंड दोनों तीरंदाज एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे। रिकर्व और कंपाउंड दोनों ही रेंज ओलंपिक स्तर की होंगी जो क्रमशः 70 मीटर और 50 मीटर की होगी. यह प्रतियोगिता दूधिया रोशनी में खेली जाएगी. लीग में रिकर्व और कंपाउंड में मिश्रित टीम के मुकाबले देखने को मिलेंगे. राउंड रोबिन मुकाबलों में प्रतिदिन तीन मैच होंगे प्रत्येक मैच 20 मिनट का होगा.तीर चलाने का समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित 20 सेकेंड से घटाकर 15 सेकेंड कर दिया गया है.

एएआई को इस लीग के माध्यम से इस खेल का चेहरा बदलने की उम्मीद है. एएआई के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा ने खिलाड़ियों के ड्राफ्ट समारोह के दौरान कहा, ‘तीरंदाजी एक प्राचीन खेल है और इसमें हमारा समृद्ध इतिहास रहा है. हमने हर प्रतियोगिता में पदक जीते हैं- चाहे वह विश्व कप हो, विश्व चैंपियनशिप हो, एशियाई चैंपियनशिप हो, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप हो लेकिन ओलंपिक पदक अब भी बाकी है और मुझे विश्वास है कि यह लीग हमें भविष्य में इसे हासिल करने में मदद करेगी.’

टीम इस प्रकार हैं:
पृथ्वीराज योद्धा: मटियास ग्रांडे, एंड्रिया बेसेरा, अभिषेक वर्मा, गाथा आनंदरू, प्रियांश, सरवारी शेंडे, कृष कुमार, प्रांजल साल्वे.

चेरो आर्चर्स: मथियास फुलर्टन, कैथरीना बाउर, राहुल, पृथ्वी प्रदीप, अतनु दास, मदाला हमसिनी, साहिल राजेश, कुमकुम मोहोद.

काकतीय नाइट्स: निको वीनर, एलिया कैनालेस, नीरज चौहान, ज्योति सुरेखा वेन्नम, रोहित कुमार, अवनीत कौर, जिग्नास, टीशा पूनिया.

चोला चीफ्स: ब्रैडी एलिसन, मीरी-मैरिटा पास, ऋषभ यादव, दीपिका कुमारी, तरूणदीप राय, तानीपर्थी चिकिथा, पुलकित काजला, अंशिका कुमारी.

माइटी मराठा: माइक श्लोसेर, एलेजांद्रा वेलेंसिया, धीरज बोम्मदेवरा, परनीत कौर, अमन सैनी, भजन कौर, मृणाल चौहान, मधुरा डी.

राजपूताना रॉयल्स: मेटे गेजोज, ऐला गिब्सन, प्रथमेश फुगे, अंकिता भकत, ओजस प्रवीण, बसंती महतो, सचिन गुप्ता, स्वाति दुधवाल.



Source link

Previous Post

दि सोनभद्र टैक्स बार ने एडिशनल कमिश्नर को दिया ज्ञापन।

Next Post

अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत दुसरे का इलाज जारी।

admin

admin

Next Post

अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत दुसरे का इलाज जारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर
  • बहराइच की कृषि सखी लाल परी की अनोखी पहल, जीवामृत से बदल रही किसानों की तकदीर, जाने फॉर्मूला

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    by admin
    September 17, 2026
    0

    Last Updated:September 17, 2026, 11:40 ISTAsian Games China Women Cricket Team: चीन की महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स की शुरुआत...

    Recent News

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें

    राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News