
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
डाला सोनभद्र। स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बारी ओवर ब्रिज पर गुरुवार को देर रात लगभग पौने ग्यारह एक मोटरसाइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर भाग निकला जिसमें बाइक पर सवार एक कि मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जहां तत्काल स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सड़क के बीच से किनारे पर करवाया इसके साथ ही इसकी सूचना डाला चौकी व चोपन थाना दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरबी 1070 पुलिस ने अपने वाहन से स्थानीय लोगों के मदद घायल को चोपन अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं घायल का ईलाज चल रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार राहुल गोंड उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र राजकुमार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको ईलाज हेतु चोपन अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां ईलाज जारी है और दुसरा बाइक सवार फूलचंद उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्व देव लाल की मौके पर ही मौत हो गई जिसको चोपन पुलिस द्वारा मर्चरी हाउस लोढी भेजवाया दिया है वहीं दोनों झारो खुर्द दुद्धी के एक गांव के निवासी बताये जा रहे है।

