• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Sweden Armand Duplantis break world record: आर्मंड डुप्लांटिस ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त, डिजायर इंग्‍लैंडर को ‘किस’ कर मनाया जश्न

admin by admin
September 16, 2025
in खेल
0 0
0
Sweden Armand Duplantis break world record: आर्मंड डुप्लांटिस ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त, डिजायर इंग्‍लैंडर को ‘किस’ कर मनाया जश्न


Last Updated:September 16, 2025, 16:11 IST

आर्मंड डुप्लांटिस ने टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.30 मीटर पार कर 14वीं बार पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, मंगेतर डिजायर इंग्लैंडर के साथ जश्न मनाया.

ओलंपिक चैंपियन आर्मंड डुप्लांटिस ने सोमवार को टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.30 मीटर की ऊंचाई पार करके इतिहास रच दिया. उन्होंने 14वीं बार पोल वॉल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा.

आर्मंड डुप्लांटिस ने लगातार तीसरी बार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का गोल्ड जितने के बाद अपनी मंगेतर डिजायर इंग्‍लैंडर को किस कर जश्न मनाया. डिजायर इंग्‍लैंडर और आर्मंड डुप्लांटिस के किसिंग की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है.

25 साल के डुप्लांटिस ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 6.25 मीटर की ऊंचाई पार करके गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने तब से वर्ल्ड रिकॉर्ड पांच बार बेहतर किया है. मोंडो ने पहली बार 2020 में पोलैंड के टोरुन में 6.17 मीटर की ऊंचाई पार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था, जो 2014 में रेनॉड लविलनी के 6.14 मीटर से बेहतर था.

डुप्लांटिस की रिकॉर्ड तोड़ने की शुरुआत 8 फरवरी 2020 को पोलैंड के टोरुन में 6.17 मीटर से हुई थी. एक हफ्ते बाद ग्लासगो में 6.18 मीटर की ऊंचाई पार करके उन्होंने अपनी बादशाहत की शुरुआत की थी.

7 मार्च 2022 को उन्होंने बेलग्रेड में 6.19 मीटर की ऊंचाई पार की थी. उसी साल उन्होंने दो बार फिर अपना रिकॉर्ड तोड़ा. 20 मार्च को उन्होंने बेलग्रेड, सर्बिया में 6.20 मीटर की ऊंचाई पार की थी. 24 जुलाई 2022 को उन्होंने यूजीन, यू.एस. में 6.21 मीटर की ऊंचाई फिर से पार की थी.

फरवरी 2023 में उन्होंने फ्रांस के क्लेरमोंट-फेरांड में 6.22 मीटर की ऊंचाई पार की थी. बाद में 17 सितंबर 2023 को उन्होंने यूजीन, यू.एस. में 6.23 मीटर की ऊंचाई दर्ज की थी.

2024 में डुप्लांटिस ने चीन के शियामेन में 6.24 मीटर की ऊंचाई पार की थी. उन्होंने पेरिस ओलंपिक में 6.25 मीटर की ऊंचाई के साथ खुद को बेहतर किया. कुछ हफ्तों बाद उन्होंने पोलैंड के चोरज़ो में 6.26 मीटर की ऊंचाई पार की थी.

इस साल 28 फरवरी 2025 को उन्होंने फ्रांस के क्लेरमोंट-फेरांड में 6.27 मीटर की ऊंचाई सेट की थी. 15 जून 2025 को उन्होंने स्टॉकहोम में घरेलू फैंस को 6.28 मीटर की ऊंचाई पार करके रोमांचित किया. 12 अगस्त 2025 को उन्होंने बुडापेस्ट, हंगरी में 6.29 मीटर की ऊंचाई पार की थी.

सोमवार को उन्होंने टोक्यो जापान में अपना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 15 सितंबर 2025 को उन्होंने 6.30 मीटर की ऊंचाई पार की.

First Published :

September 16, 2025, 16:11 IST

homesports

डुप्लांटिस ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त, डिजायर को ‘किस’ कर मनाया जश्न



Source link

Previous Post

खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद।

Next Post

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सोनभद्र लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.

admin

admin

Next Post

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सोनभद्र लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News