• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आगामी त्यौहार, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
September 16, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। दिनांक 16.09.2025 को आर0पी0 सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के जनपद सोनभद्र में आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया तत्पश्चात आगामी त्यौहारों जैसे- नवरात्रि, रामनवमी, दीवाली, छटपूजा आदि व जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था/अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई समीक्षा बैठक के दौरान अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई-

*त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति:-*

सभी संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता रखने के निर्देश।
सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने हेतु मीडिया सेल को सक्रिय रहने का निर्देश। किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश।

*अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान:-*

हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों एवं गैंगस्टर की निगरानी बढ़ाने के निर्देश।
अवैध हथियारों, शराब, मादक पदार्थों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष कार्रवाई हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित करने के निर्देश।

*यातायात व्यवस्था:-*

त्यौहारों के दौरान यातायात सुगम बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को अग्रिम योजना तैयार करने के निर्देश। पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन, बैरिकेडिंग एवं मार्ग डायवर्जन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश।

*शांति समिति की बैठकें:-*

थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश। आपसी सौहार्द्र एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर।

*पुलिस बल की तैनाती एवं गश्त व्यवस्था:-*

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, पूजा पंडालों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश।
फूट पेट्रोलिंग, मोटर साइकिल एवं मोबाइल पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाने के निर्देश।

*डायल 112 व नियंत्रण कक्ष की सक्रियता:-*

आपात स्थिति में त्वरित सहायता हेतु डायल 112 को सजग रहने के निर्देश।
कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखते हुए सूचनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के निर्देश।

*आईजी महोदय का संदेश:-*

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्यौहारों के अवसर पर जनता को निर्भय, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता सहन नहीं की जाएगी। पुलिस-जन सहयोग के माध्यम से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु कार्य किया जाए।

Previous Post

ओबरा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Next Post

खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

खनिज ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ट्रक बरामद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News
  • अलग-अलग समुदायों का दुःख-दर्द उन्हीं की जुबान में सुना जाना चाहिए; इंदौर में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत, Madhya-pradesh Hindi News
  • PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News
  • MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 9, 2026
    0

    कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

    Recent News

    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    August 9, 2026
    MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News

    August 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News