
संवाददाता। विशाल गुप्ता।
जरहा गांव के टोला नीमडार से पकड़ा गया अवेध बालू लोड ट्रेक्टर ट्राली
बीजपुर (सोनभद्र) जरहा वन क्षेत्र अन्तर्गत खनन माफियाओं द्वारा अवेध खनन परिवहन की शिकायत कई दिनो से वन विभाग के अधिकारी को मिल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना मंलवार की अलसुबह मिली की जरहा के नीमडार परिक्षेत्र में ट्रेक्टर अवेध खनन परिवहन कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय होकर घेराबंदी कर एक ट्रेक्टर ट्राली पर बालू सहित पकड़ कर जायका कालोनी में लाकर वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत प्रथम आरोपी विभूति सिंह पुत्र इंद्रदोमन सिंह निवासी खमहरिया दूसरा आरोपी नसीम पुत्र तोफिक खान ग्राम जरहा के टोला राजो के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की गई है। वन विभाग की टीम में जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह , वन दरोगा , श्याम लाल , राहुल कुमार दुबे, वन रक्षक शतेंद्र सिंह , राजेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल रहें। इस संदर्भ में जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर अवेध खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर ट्राली पकड़ कर सीज कर दिया गया है। दो अभियुक्तों के विरूद्ध 41/42 की कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ट्रेक्टर पर कोई नंबर नही है। चेचिस नंबर के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी राहुल कुमार दुवे को नियुक्त किया गया है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

