• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, May 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

India vs China Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में चीन को 7-0 से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

admin by admin
September 6, 2025
in खेल
0 0
0
India vs China Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में चीन को 7-0 से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह


Last Updated:September 06, 2025, 21:30 IST

India vs China Hockey Asia Cup 2025 Highlights: भारतीय टीम ने एशिया कप के आखिरी लीग मैच में चीन को 7-0 के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह पक्की की.

सिर्फ 7 मिनट के हमले में चीन हुआ बर्बाद, भारत 9वीं बार एशिया कप फाइनल मेंभारत ने चीन को 7-0 से रौंद एशिया कप फाइनल में बनाई जगह
नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के अपने आखिरी लीग मैच में चीन को बुरी तरह से रौंद कर फाइनल में जगह बनाई. मैच शुरू होने के साथ ही महज 7 मिनट के खेल में जैसा खेल भारतीय जांबाजों ने दिखाया वो चीन के लिए हैरान करने वाला था. पहले क्वार्टर में जो 2 गोल पड़े उसके बाद भारत पूरी तरह से हावी कर दिया. शिलानंद लाकड़ा ने गोल ठोकने की शुरुआत की और अंत अभिषेक ने किया. जब मैच खत्म हुआ तो स्कोर लाइन 7-0 था.  भारत की तरफ से अभिषेक के अलावा इस मैच में शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और राजकुमार पाल ने गोल किए.

चीन के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने ऐसा खेल दिखाया जिसने फैंस के लिए शाम यादगार बना दी. भारतीय टीम ने मैच शुरू होते ही चीनी गोल पोस्ट पर हमला कर दिया. पहले क्वार्टर में चौथे मिनट में ही शिलानंद लाकड़ा ने गोल ठोक दिया. इसके बाद लगातार अंतराल पर भारत की तरफ से एक के बाद एक गोल पड़ते रहे. चीन का डिफेंस इस मैच में पूरी तरह से बर्बाद नजर आया.

शुरुआती 7 मिनट में ही चीन बर्बाद

भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा पहला गोल मारा और इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने गोल करते हुए चीन के डिफेंस का आत्मविश्वास पूरी तरह से तोड़ दिया. शुरुआती 7 मिनट में गोल खाने के बाद टीम बुरी तरह से बिखर गई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह गोल करने से चूके. मनदीप सिंह ने रिबाउंड पर बॉल को गोलपोस्ट में मार स्कोर 3-0 कर दिया.

आखिरी दो क्वार्टर में मारे 4 गोल

हाफ टाइम में भारतीय टीम 3-0 से आगे थी लेकिन इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था. भारत की तरफ से आगे के दो क्वार्टर में कुल 4 गोल मारे गए जिसमें अभिषेक के 4 मिनट में दागे 2 गोल शामिल थे.

भारत के लिए किसने मारे गोल

चीन के खिलाफ 7-0 की एकतरफा जीत में भारत के लिए अभिषेक ने सबसे ज्यादा दो गोल मारे. इस मुकाबले में बाकी के 5 खिलाड़ियों ने भी एक एक गोल मारा. पहला गोल शिलानंद लाकड़ा ने ठोका इसके बाद दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह और राजकुमार पाल ने 1-1 गोल चीन के गोल पोस्ट में ठोका.

9वीं बार भारत फाइनल में

भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में 9वीं बार जगह बनाई है. रविवार को चौथी बार ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए साउथ कोरिया से टक्कर होगी.

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2025, 21:30 IST

homesports

सिर्फ 7 मिनट के हमले में चीन हुआ बर्बाद, भारत 9वीं बार एशिया कप फाइनल में



Source link

Previous Post

ओबरा पुलिस ने हत्या के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Next Post

रीना रॉय का 49 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे सुना तो करोड़ों बार, लेकिन नहीं पता 1 शब्द का मतलब

admin

admin

Next Post
रीना रॉय का 49 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे सुना तो करोड़ों बार, लेकिन नहीं पता 1 शब्द का मतलब

रीना रॉय का 49 साल पुराना वो सुपरहिट गाना, जिसे सुना तो करोड़ों बार, लेकिन नहीं पता 1 शब्द का मतलब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय
  • Agriculture Tips I भिंडी खेती
  • शूटिंग तक पहुंची 5 फिल्में, 8 स्टार ने जमकर पसीना भी बहाया, फिर भी थिएटर तक नहीं पहुंचीं… हुईं डिब्बाबंद
  • अपना दल एस की मासिक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर।
  • संगठन की मजबूती पर जोर, चोपन मंडल की मासिक बैठक संपन्न।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    by admin
    May 8, 2026
    0

    Last Updated:May 07, 2026, 22:05 ISTपहलवान विनेश फोगाट की प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं....

    Recent News

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    विनेश फोगाट की मुश्किलें बढ़ीं… वाडा नियम और WFI की चयन नीति वापसी में बन सकती है बाधा, ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में खेलने पर संशय

    May 8, 2026
    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    Agriculture Tips I भिंडी खेती

    May 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News