
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
बीजपुर (सोनभद्र) उचाधिकारियो के निर्देश में थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार में बुधवार शाम को प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के अगुवाई में सहकर्मियों के साथ पुलिस फ्लैग मार्च निकाल कर लोगो को आश्वस्त किया किया की आप सब शान्ति पूर्ण माहोल में अपना त्योहार मनाए। हर कदम पर पुलिस सुरक्ष में तैनात रहेगी। किसी ग्रुप या इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि किसी भी प्रकार के भ्रामक वीडियो या कोई भ्रमित जानकारी शेयर करता है। तो पुलिस को सूचना दे। न की किसी के बहकावे में लोग आए। मुस्लिम समुदाय के लोगो का यह त्यौहार ईद उल मिलाद का त्यौहार बड़ा ही हर्षोल्लास के साथ इस दिन पैगंबर मुहम्द का जन्मदिवस मनाया जाता है। अगर कोई विवादित मैसेज या भ्रामक वीडियो शेयर कर त्यौहार में खलल डालने का प्रयास करेगा तो पुलिस सख्ती से निपटेगी किसी हाल में बक्सा नही जाएगा।

