
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र, त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्येवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र राज सोनकर के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दिनांक 01.09.2025 को समय करीब 20.43 बजे मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त हबीब पुत्र स्व0 छोटकाई निवासी ग्राम बनौरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 41 वर्ष को 16.68 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन बरामद कर बनौरा नहर पुलिया बहद ग्राम बनौरा से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-165/2025 धारा-8/21 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 02.09.2025 को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* हबीब पुत्र स्व0 छोटकाई निवासी ग्राम बनौरा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 41 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-* 16.68 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन बरामद
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1- प्र0नि0 दिनेश प्रकाश पाण्डेय थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2- का0 ओमप्रकाश यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
3- का0 अमन यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
4- का0 मुकेश सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

