• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, August 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

बिना अलग राज्य सोनांचल बने चौमुखी विकास संभव नहीं: रोशन लाल यादव।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 31, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-विधानसभा चुनाव 2027 में सोनांचल संघर्षवाहिनी का प्रत्याशी लड़ेगा चुनाव।

-रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के रौप घसिया बस्ती में आंदोलन की रणनीति बनाई।

सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के घसिया बस्ती के आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना अलग राज्य सोनांचल बने सोनांचल का चौमुखी विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनांचल के आदिवासियों का कोई पुरसहाल नहीं है। आजादी के बाद से ही आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन शोषणवादी ताकतें लगातार छीन रहीं हैं, इन पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। आज भी सोनांचल के आदिवासियों को पक्का घर और बिजली नहीं मिल सकी। महामहिम राष्ट्रपति महोदय के गजेटियर के मुताबिक जो आदिवासी पच्चीस साल से अपने जल, जंगल और जमीन पर काबिज हैं उन्हें समुचित विस्थापित किए उनको पूर्ण रूप से बेदखल नहीं किया जा सकता है, लेकिन सोनांचल में वन विभाग इसका अनुपालन नहीं कर रहा है न ही सरकार उन्हें उक्त भूमि पर पट्टा देने की पहल कर रहा है। दूसरी तरफ सोनांचल के बेरोजगारों के लिए सोनांचल की निजी कंपनियों में संविदा पर आई नौकरियां भी दलालों और संगठित माफियाओं के इशारे पर बाहरी लोगों को नौकरियां बेच दी गई, जिला प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका निभाता रहा, भर्ती प्रक्रिया की एक गाइड लाइन तक जिला प्रशासन नहीं बनवा पाया इससे बड़ा शर्मनाक विषय क्या हो सकता है। बदले में विस्थापित बेरोजगार जो अपने हक की बात कर रहे उनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है।। आज सोनांचल के गांवों की सड़कें इतने जर्जर हालात में हैं कि चलने लायक नहीं हैं। सोनांचल का विकास दर आज शून्य पर पहुंच चुका है जनप्रतिनिधि अपने अपने विकास का डंका पीट रहे हैं। रोशन लाल यादव ने यह भी कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव में अपने दम पर अलग राज्य सोनांचल बनाने के मुद्दे पर सोनांचल की सभी सीटों पर जोरदार तरीके से लड़ेगी, गठबंधन के भी दरवाजे खुले रहेंगे। सोनांचल अलग राज्य बने इसके लिए जल्द सोनाचल संघर्ष वाहिनी सोनांचल में सोनांचल व्यापी जन आंदोलन करेगी।

Previous Post

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कारवाई करे केंद्र सरकार- राकेश शरण मिश्र।

Next Post

हिंडालको के सराहनीय सामाजिक कार्य डॉ० दिलीप अग्निहोत्री।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

हिंडालको के सराहनीय सामाजिक कार्य डॉ० दिलीप अग्निहोत्री।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • यूपी के इस इंस्टीट्यूट को यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, योगी सरकार ने 10 करोड़ की दी अतिरिक्त राशि, Uttar-pradesh Hindi News
  • संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News
  • Iran America War में ईरान की Ya Ali Missile ने दिखाया दम, जानिए क्या है खासियत | Trump, अंतरराष्ट्रीय वीडियो न्यूज
  • पाकिस्तानी मुक्केबाज कुदरातुल्लाह राष्ट्रमंडल खेलों के बाद टीम होटल से पासपोर्ट छोड़कर भागा, Other-sports Hindi News
  • अपनी कमाई के घर से भी सास को नहीं निकाल सकती बहू, हिमाचल हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला, Himachal-pradesh Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    यूपी के इस इंस्टीट्यूट को यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, योगी सरकार ने 10 करोड़ की दी अतिरिक्त राशि, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के इस इंस्टीट्यूट को यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, योगी सरकार ने 10 करोड़ की दी अतिरिक्त राशि, Uttar-pradesh Hindi News

    by admin
    August 5, 2026
    0

    हरदोई स्थित राजा टोडरमल सर्वेक्षण और भूलेख प्रशिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने को लेकर योगी सरकार...

    Recent News

    यूपी के इस इंस्टीट्यूट को यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, योगी सरकार ने 10 करोड़ की दी अतिरिक्त राशि, Uttar-pradesh Hindi News

    यूपी के इस इंस्टीट्यूट को यूनिवर्सिटी बनाने की तैयारी, योगी सरकार ने 10 करोड़ की दी अतिरिक्त राशि, Uttar-pradesh Hindi News

    August 5, 2026
    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    संभल और वाराणसी में होने जा रहा बड़ा काम, योगी सरकार ने खोला खजाना, Uttar-pradesh Hindi News

    August 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News