• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, August 8, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पन्नूगंज पुलिस द्वारा अपहृता की सकुशल बरामदगी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 29, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र राज सोनकर के नेतृत्व में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 21.08.2025 को थाना पन्नूगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किरहुलिया से एक नाबालिग किशोरी (उम्र लगभग 16 वर्ष) के अपहरण की सूचना पर मु0अ0सं0-157/2025, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में नामजद अभियुक्त शिवा पाण्डेय पुत्र अजय शेखर पाण्डेय, निवासी ग्राम कोरियांव (भवानीगांव), थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष, वांछित चल रहा था। दिनांक 28.08.2025 को उक्त अभियुक्त अपहृता के साथ स्वयं थाना पन्नूगंज पर उपस्थित हुआ। सूचना प्राप्त होते ही विवेचक उपनिरीक्षक सदरुज्जमा सिद्दीकी द्वारा महिला आरक्षी की उपस्थिति में अपहृता से आवश्यक पूछताछ की गई। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि अभियुक्त ने उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर दिनांक 21.08.2025 को अपने साथ बागेश्वर धाम, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) ले जाकर रखा था, जहां वे दोनों साथ रहे। इसके उपरांत आपसी सहमति से दोनों थाना पर आ गए। पीड़िता की आयु, बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई। तत्पश्चात उपरोक्त अभियुक्त को दिनांक 28.08.2025 को समय लगभग 17:10 बजे विधिक आधार पर गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान मा० सर्वोच्च न्यायालय एवं मा० राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त को दिनांक 29.08.2025 को मा० न्यायालय, सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  1. शिवा पाण्डेय पुत्र अजय शेखर पाण्डेय निवासी ग्राम कोरियांव (भवानीगांव), थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र लगभग 20 वर्ष।

गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम

  1. उ0नि0 सदरुज्जमा सिद्दीकी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
  2. महिला आरक्षी रिंकू गुप्ता थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
  3. महिला हेल्प डेस्क प्रभारी लक्ष्मी वर्मा थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
Previous Post

मानव तस्करी रोधी  (AHT), जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाईन की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल विवाह, मानव तस्करी रोकथाम जागरुकता अभियान।

Next Post

विण्ढमगंज पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट एवं एस.सी./एस.टी. एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

विण्ढमगंज पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट एवं एस.सी./एस.टी. एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक
  • गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, Madhya-pradesh Hindi News
  • सिंदुरिया गांव में चोरों का धावा, घर के बाहर से बाइक और जनरेटर का अल्टीनेटर हुआ चोरी।
  • सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘न्यूज, स्पेस रानी, ​​हे राम’; छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा पास करने वाले लोगों के अनोखे नामों पर छिड़ा विवाद

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

    by admin
    August 8, 2026
    0

    मध्यप्रदेश रुक जाना नहीं योजना 2026 के तहत 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। छात्र mp.gov.in पर...

    Recent News

    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

    MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

    August 8, 2026
    गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    गजब! सब्जी मंडी में एंबुलेंस से प्याज की सप्लाई, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल, Madhya-pradesh Hindi News

    August 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News