• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 24, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

प्राथमिक विद्यालय पांडूचट्टान के बच्चों सहित लोगों ने किया पानी को लेकर जगह जगह किया प्रदर्शन , उठाई हैंडपंप बनवाने की मांग।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 27, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

विंध्य ज्योति संवाददाता राजन जायसवाल

कोन / सोनभद्र – विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला पांडुचट्टान में पानी को लेकर स्थानीय लोगों सहित बच्चों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बतातें चलें कि इन दिनों पांडुचट्टान प्राथमिक विद्यालय पांडु चट्टान और आंगनबाड़ी केन्द्र में लगा हैंडपम्प मरम्मत के अभाव में लगभग 6 महीनों से बंद पड़ा है जिसका नतीजा है कि बच्चों को खाना खाने के बाद लगभग 300 मीटर दूर सड़क पर जाना पड़ता है जो बच्चों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। इसी तरह विद्यालय के आस पास दो और हैंडपंप हैं जो कि मरम्मत के अभाव में बहुत देर चलाने के बाद पानी देता है जो लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या है जबकि ग्राम पंचायतों में दबी जुबान से लोगों ने बताया कि हैंड पम्प मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए का धन निकासी की जाती है। बात करें जल जीवन मिशन योजना की हर घर नल योजना की तो वह भी धरातल पर फ्लाप साबित होता दिख रहा है। जिसके संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कई क्षेत्रों में नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हो सका। सूत्रों का दावा है कि संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा पूर्ण दिखा दिया गया है और बात करें नियमित पेयजल जलापूर्ति करने की तो कभी इंटेक वाॅल तो कभी पंप तो कभी बिजली की समस्या बताकर लोगों के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। जहाँ केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार गरीबों और कामकाजी महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना चलाई थी किन्तु संबंधित विभाग या संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा उनके सपनों पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय निवासी सीता चेरो , राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को हैंडपम्प की समस्या को अवगत कराया गया किन्तु इसका आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका और न ही लोगों को लोगों को नल कनेक्शन मिला है। जिसके क्रम में पत्रकारों द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत सचिव संजय यादव को अवगत कराया गया लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका बल्कि उनके द्वारा अन्य लोगों की तरह पत्रकारों को भी अश्वासन मिला। जिसके ग्राम में एडीओ पंचायत सुनील पाल ने तत्काल हैंड पम्प मरम्मत कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया। प्रदर्शनकारियों संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल हैंड पम्प मरम्मत कराने की मांग किया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीता चेरो, जोगेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, कृपाशंकर, संकठा गुप्ता, अतवरिया, विशाल, पंकज, संध्या सहित अन्य छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Previous Post

Undertaker Net Worth: अंडरटेकर की करोड़ों की है नेटवर्थ, बिग बॉस में हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री, द ग्रेट खली से मिल सकते हैं डबल पैसे

Next Post

जनपद मे यूरिया का पर्याप्त स्टाक: देवेंद्र कुमार सिंह।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

जनपद मे यूरिया का पर्याप्त स्टाक: देवेंद्र कुमार सिंह।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत
  • 10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 13:42 ISTDeepika Sehrawat scores 9 goals: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते...

    Recent News

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    दीपिका का ‘नौ का वार’, थाईलैंड लाचार, महिला हॉकी में भारत की 20-1 से धमाकेदार जीत

    September 23, 2026
    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    10 माह में करीब 14 बार… चुनाव आयोग पर अखिलेश यादव ने उठाए गंभीर सवाल, अयोध्या को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

    September 23, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News