• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोन संगम के तत्वावधान में, अवधी के सुप्रसिद्ध लोककवि स्व0 डॉ0 शालिग्राम शर्मा की जयंती मनाई।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 24, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

अइसन चुपरय, अइसन चाटय, कहां सिखै
डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस को वर्ष- 2025 का माटी महकी सम्मान।

शक्तिनगर सोनभद्र। साहित्यिक सामाजिक संस्था सोन संगम के तत्वावधान में, अवधी के सुप्रसिद्ध लोककवि स्व0 डॉ0 शालिग्राम शर्मा की जयंती के अवसर पर विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्तिनगर में 23 अगस्त, 2025, शनिवार की शाम एक काव्य संध्या का आयोजन गोपाल तिवारी, प्रधानाचार्य विवेकानन्द प्राथमिक विद्यालय शक्तिनगर के मुख्य आतिथ्य एवं नरेन्द्र भूषण शुक्ल, प्रधानाचार्य, विवेकानन्द वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्तिनगर की अध्यक्षता में किया गया। उक्त अवसर पर बघेली बोली के प्रख्यात रचनाकार डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस, सीधी, म0प्र0 को लोकभाषा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा ‘माटी महकी’ सम्मान, 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मां सरस्वती एवं स्व0 डॉ0 शालिग्राम शर्मा के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। तत्पश्चात सतीश सिंह, रवीन्द्र मिश्र एवं डॉ0 ब्रजेन्द्र शुक्ल ने सरस्वती वन्दना एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत विजय दुबे ने किया। डॉ0 शर्मा के पुत्र डॉ0 योगेन्द्र मिश्र ने उनकी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ किया। मुख्य अतिथि गोपाल तिवारी एवं अध्यक्षता कर रहे नरेन्द्र भूषण शुक्ल ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए लोकभाषा में साहित्य रचना करने वाले कवियों के समुचित सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस को उक्त सम्मान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं। सम्मानित कवि डॉ0 शिवशंकर मिश्र सरस ने बघेली बोली की अपनी अनेक लोकप्रिय रचनाएं सुनायीं। उनकी कविता अइसन चुपरय, अइसन चाटय कहां सिखै, दाना धरय, पछोरन बांटय कहां सिखै’ ने श्रोताओं को हास्य-व्यंग्य के रंग में रंग दिया। इनके अतिरिक्त माहिर मिर्जापुरी, नरेन्द्र भूषण शुक्ल, गोपाल जी तिवारी, डॉ0 बीना सिंह रागी (रायपुर) पाणि पंकज पाण्डेय (सिंगरौली), डॉ0 योगेन्द्र मिश्र, बहर बनारसी, डॉ0 ब्रजेन्द्र शुक्ल (विन्ध्यनगर), रमाकान्त पाण्डेय, रवीन्द्र मिश्र (विन्ध्यनगर), विजयलक्ष्मी पटेल, सुरेश्वर प्रसाद मिश्र, विमल शर्मा सहित अनेक कवियों ने अपनी सारगर्भित एवं सशक्त रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम में खड़ी बोली के अतिरिक्त लोकभाषाओं की कविताओं ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। उक्त अवसर पर डॉ0 छोटेलाल प्रसाद, डॉ0 योगेन्द्र वीएस तिवारी, राजनाथ दुबे, डा0 दिनेश सोनकर, उदय नारायण पाण्डेय, बद्री प्रसाद, राजेन्द्र पाण्डेय, करुणा माथुर, रीता पाण्डेय, सौम्या, समिधा, गौतमी, अभिश्री, अव्यांश, अदित्य सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 मानिक चन्द पाण्डेय ने किया। गुलाब सिंह के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Previous Post

म्योरपुर पुलिस ने तीन वारण्टियों को किया गिरफ्तार।

Next Post

Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस 19 से पहले ही गौरव खन्ना के फैंस ने किया ये कारनामा, बस कुछ देर में घंटे में शुरू होगा शो

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस 19 से पहले ही गौरव खन्ना के फैंस ने किया ये कारनामा, बस कुछ देर में घंटे में शुरू होगा शो

Bigg Boss 19 Live: बिग बॉस 19 से पहले ही गौरव खन्ना के फैंस ने किया ये कारनामा, बस कुछ देर में घंटे में शुरू होगा शो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    by Shantosh Mishra
    March 19, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी...

    Recent News

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    March 19, 2026
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News