• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

खाद और लैंपस की जटिल समस्या को लेकर भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में  ए.आर. – कोआपरेटिव को घेरा।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 22, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

-किसानों के आक्रोश व भारी दबाव पर एआर – कोआपरेटिव ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए नाबार्ड परियोजना से अगले माह में ही नया लैंपस स्थापित कराने की बात कही।

सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कामरेड आर के शर्मा के नेतृत्व खाद और लैंपस की जटिल समस्या को कनछ व कन्हौरा गांव के दर्जनों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां अपनी समस्याओं की लिखित शिकायत को जिलाधिकारी से मुलाकात किए। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लिया और समस्याओं के निराकरण की बात कही। वहीं कुछ ही समय पर एआर कोआपरेटिव कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे तो भाकपा नेता आर के शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने उन्हें घेरकर नारेबाजी की और उनसे भी अपनी जटिल समस्याओं को अवगत कराया। जहां मौके पर भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा कहा कि विगत 12 अगस्त को विभिन्न सवालों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्रक कार्यालय में दिया गया था। जो चोपन विकास खंड के गांव कनछ व कन्हौरा के किसानों की भी जटिल समस्या के निदान हेतु दिया गया था । जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ।उस पत्रक में चोपन विकास खंड क्षेत्र के कनछ व कन्हौरा गांव के किसानों की जटिल समस्या को लेकर जिक्र किया गया था, और मांग किया गया था कि इन दोनों गांवों के किसानों को लंबी दूरी तय करके और अधिक खर्च करके खाद बीज लेने के लिए “कोटा – लैंपस” जाना पड़ता है, जबकि नजदीकी सहकारी क्रय-विक्रय समिति -चोपन में पहले से ही स्थित है । कनछ, कन्हौरा गांव के किसानों की हर तरह की समस्या को देखते हुए उनका लैंपस कोटा से हटाकर सहकारी क्रय-विक्रय समिति – चोपन में किया जाय लेकिन अभी तक इस विषय पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नही होने से उक्त गांव के किसानों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही हम सभी अवगत हैं कि जनपद के सभी क्षेत्रों में खाद बीज की कालाबाजारी और समितियों पर सहुलियत से किसानों को समय से खाद न मिलने की चर्चाएं मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया देखने व सुनने को लगातार मिल रही है,  जिसको लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों में शासन/प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वह आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है जनपद की स्थिति कभी भी भयावह हो सकती है और लोग कभी भी सड़कों पर उतर सकते हैं । ऐसी स्थिति न बनने पाए जिसे रोका जाना नितांत आवश्यक है ऐसे में भारतीय कम्युनिस्ट निम्न समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग करती हैं, जिसमें प्रमुख रूप से

१- जनपद सोनभद्र के विकास खंड चोपन के अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित गांव कनछ और कन्हौरा के किसानों को “लैंपस – कोटा” से ( जो कि 45 से 50 किमी की दूरी पर है ) हटाकर उन्हें नजदीकी 12 से 15 किमी की दूरी पर स्थित चोपन विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थापित सहकारी क्रय-विक्रय समिति केंद्र – चोपन से जोड़ा जाए और खेती से संबंधित जरुरत की सभी चीजें पर्याप्त मात्रा में वहीं सरलता से उपलब्ध कराया जाए।
२- जनपद के सभी सहकारी क्रय-विक्रय समितियों को पर्याप्त भंडारण के साथ चुस्त-दुरुस्त रखा जाए और वहां चल रहे लूट खसोट और भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाया जाए।
३- जनपद में खाद बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए । जनपद के बाजारों में विक्रेताओं द्वारा डीएपी / यूरिया निर्धारित दाम से अधिक दामों पर बेचने पर सख्त कार्रवाई किया जाए और किसानों के शोषण को रोका जाए तथा
किसानों/ खेतिहरों को समुचित दाम में खाद – बीज  पर्याप्त मात्रा में सरलता से उपलब्ध कराया जाए ।
एआर – कोआपरेटिव ने उक्त सवालों पर गंभीरता दिखाते तत्काल कार्यवाही की बात कही और नाबार्ड के डीडीएम से किसानों की टेलिफोनिक वार्ता कराई, जिनके द्वारा सितंबर माह ही कनछ, कन्हौरा के किसानों के लिए स्थानीय नया लैंपस स्थापित कराने की बात कही गई। तब इस बात पर किसान संतुष्ट हुए ।
इस मौके पर एआर कोआपरेटिव के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।  इस दौरान प्रदर्शन करने वाले किसानों में प्रमुख रूप से अशोक मौर्या प्रधान प्रतिनिधि,कन्हौरा
शिवलाल (पूर्व प्रधान – कनछ) अमरनाथ, विरेन्द्र दूबे, गजानंद गुप्ता, योगेन्द्र चंद्रवंशी, मनोज कुमार, शंकर भारती, प्रेम चंद्र गुप्ता, हृदय नारायण , राम नाथ, राजेन्द्र प्रसाद, रामसकल आदि मौजूद रहे।

Previous Post

क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों एवं बच्चियों को साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Next Post

चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0स0 284/25 धारा 64(1),351(3) बी.एन.एस.मे वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

चोपन पुलिस द्वारा मु0अ0स0 284/25 धारा 64(1),351(3) बी.एन.एस.मे वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।
  • जिलाधिकारी ने पटवध- बसुआरी प्रमुख जिला मार्ग घाघर नदी पर बन रहे सेतु का किये औचक निरीक्षण।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • मानव तस्करी/पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।

    by Shantosh Mishra
    May 5, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में किया...

    Recent News

    शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।

    May 5, 2026

    पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

    May 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News