• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

शूटर अनंत जीत सिंह ने भारत को दिलाया गोल्ड, सौरभ-सुरूचि की जोड़ी को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

admin by admin
August 20, 2025
in खेल
0 0
0
शूटर अनंत जीत सिंह ने भारत को दिलाया गोल्ड, सौरभ-सुरूचि की जोड़ी को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष


Last Updated:August 20, 2025, 20:55 IST

Asian Shooting Championship 2025: अनंत जीत सिंह नरुका ने स्कीट स्पर्धा के फाइनल में गोल्ड मेडल जीता जबकि सौरभ चौधरी और सुरुचि की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. एशियाई शूटिंग चैंपियनश…और पढ़ें

gogole-serarch-btn

शूटर अनंत जीत सिंह ने भारत को दिलाया गोल्ड, सौरभ-सुरूचि की जोड़ी को ब्रॉन्जअनंत सिंह नरुका ने स्वर्ण साधा निशाना.
नई दिल्ली. शूटर अनंत जीत सिंह नरुका ने कजाख्तान में जारी पुरुष स्कीट फाइनल में कुवैत के मंसूर अल रशीदी को हराकर एशियाई चैंपियनशिप में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता. इससे पहले दिन में सौरभ चौधरी और सुरूचि इंदर सिंह की भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपै को हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का कांस्य पदक जीता. नरुका फाइनल में एशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन अल रशीदी को 57-56 से हराकर पोडियम पर शीर्ष पर रहे.

कतर के अल-इशाक अली अहमद ने 43 अंक से कांस्य पदक जीता. 27 साल के नरुका चैंपियनशिप के 2023 चरण में टीम स्वर्ण और मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीत चुके हैं. उन्होंने पांच दौर के बाद 119 अंक से दूसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जबकि कुवैत के अब्दुलअजीज अलसाद 120 अंक से फाइनल में सबसे आगे रहे. अल रशीदी 119 अंक से क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे.

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता नरुका का इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में कुल मिलाकर पांचवां पदक था. इससे पहले सौरभ और सुरूचि ने लियू हेंग यू और सियेह सियांग चेन को 17 .9 से हराया. इससे पहले मनु भाकर ने मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता था. भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग दौर में पांचवां स्थान हासिल किया जब सुरूचि ने 292 और सौरभ ने 286 स्कोर किया. दोनों का कुल स्कोर 578 रहा और आठ टीमों के पदक दौड़ में प्रवेश के समय वे पांचवें स्थान पर थे.

स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा शीर्ष दो टीम चीन और दक्षिण कोरिया के बीच थी. इसमें चीन ने 16-12 से जीत हासिल कर पहला स्थान हासिल किया. अन्य चार टीमों ने दो कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की जिसमें भारत ने पहले कांस्य पदक के मुकाबले में चीनी ताइपे को हराया और दूसरे मुकाबले में ईरान ने वियतनाम को 16-8 से मात दी. इस साल चार विश्व कप पदक जीत चुकी सुरूचि ने क्वालीफिकेशन दौर में परफेक्ट 100 के साथ शुरूआत की. दूसरे में 94 और तीसरे में 98 स्कोर किया. चौधरी का स्कोर 95, 96 और 95 रहा.

कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में पहले 16 अंक तक पहुंचने वाली टीम जीत जाती है. जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में वंशिका चौधरी और गेविन एंथनी की भारतीय जोड़ी ने किम येजिन और किम डूयोन की कोरियाई जोड़ी को 16-14 से हराकर कांस्य पदक जीता. भारतीय टीम क्वालीफिकेशन में 578 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही थी जिसमें वंशिका ने 282 और गेविन ने 296 अंक बनाए.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 20, 2025, 20:55 IST

homesports

शूटर अनंत जीत सिंह ने भारत को दिलाया गोल्ड, सौरभ-सुरूचि की जोड़ी को ब्रॉन्ज



Source link

Previous Post

Lucknow Varanasi meerut Bullion Market 20 august 24 carat gold rate dip 600 rupee and silver rate down 1000 rupee – Uttar Pradesh News

Next Post

ओबरा पुलिस द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे 03 वारण्टियों को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

ओबरा पुलिस द्वारा काफी दिनों से फरार चल रहे 03 वारण्टियों को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।
  • जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    by admin
    March 18, 2026
    0

    Last Updated:March 18, 2026, 22:49 ISTIndia world cup hockey schedule: एफआईएच ने हॉकी विश्व कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान...

    Recent News

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News