• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, September 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

ऐतिहासिक हनुमानगंज कोठी, चित्तू पांडेय की घोषणा से लेकर अंग्रेजों की लूट तक की दास्तान, आज उपेक्षा की शिकार

admin by admin
August 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
ऐतिहासिक हनुमानगंज कोठी, चित्तू पांडेय की घोषणा से लेकर अंग्रेजों की लूट तक की दास्तान, आज उपेक्षा की शिकार


Last Updated:August 19, 2025, 18:08 IST

प्रख्यात इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि सन 19 अगस्त 1942 को बलिया में आज़ादी की अलख जगाई गई थी. इस दौरान चित्तू पांडेय को अंग्रेजी हुकूमत के दबाव में रिहा कर दिया गया था. 20 अगस्त को इस कोठी में …और पढ़ें

gogole-serarch-btn

आज हम आपको उस ऐतिहासिक हनुमानगंज कोठी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इतिहास काफी रोचक और लंबा चौड़ा है. यह कोठी स्वतंत्रता संग्राम के दौर की एक अहम धरोहर रही है. यह कोठी उस समय न केवल एक आलीशान अनोखी भवन थी, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए एक आर्थिक सहयोग केंद्र, यानी एक तरह से कहे, तो क्रांतिकारियों का बैंक था. इसकी स्थापना उस समय के सबसे संपन्न और प्रभावशाली व्यक्ति स्व. बाबू महादेव प्रसाद ने की थी. उन्होंने आजादी के दीवानों को आर्थिक और रणनीतिक समर्थन देने के लिए इस कोठी का निर्माण कराया था.

प्रख्यात इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि सन 19 अगस्त 1942 को बलिया में आज़ादी की अलख जगाई गई थी. इस दौरान चित्तू पांडेय को अंग्रेजी हुकूमत के दबाव में रिहा कर दिया गया था. 20 अगस्त को इस कोठी में एक ऐतिहासिक बैठक की घोषणा की गई थी. इसमें चित्तू पांडेय और बाबू राधा मोहन सिंह सहित कई क्रांतिकारी नेताओं ने भाग लिया था. इसी बैठक में चित्तू पांडेय को जनता द्वारा निर्वाचित कलेक्टर घोषित किया गया था. हालांकि, अंग्रेज कलेक्टर जेएस निगम इस बैठक में शामिल नहीं हुए और इसका खामियाजा हनुमानगंज कोठी को भुगतना पड़ा, जब रात में ब्रिटिश फौज ने अचानक धावा बोल दिया.

नेदर शोल के नेतृत्व में ब्रिटिश फौज ने बलिया
22/23 अगस्त की रात नेदर शोल के नेतृत्व में ब्रिटिश फौज ने बलिया पर पुनः कब्जा किया. सबसे पहले तो हनुमानगंज कोठी को निशाना बनाया. उसके बाद अंग्रेजों ने कोठी से सोना, चांदी, नकद धन और जेवरात लूट कर 25 बैलगाड़ियों में भरकर अपने साथ लेकर चले गए. यह कोठी क्रांतिकारियों का बड़ा आधार था, इसीलिए इसे योजनाबद्ध तरीके से अंग्रेजों ने लूट लिया था.

ऐतिहासिक धरोहर हनुमानगंज कोठी
मोहनीश गुप्ता ने कहा कि इस कोठी के ठीक सामने एक ऐतिहासिक कुआं भी सामुदायिक जीवन का बड़ा केंद्र था. पूरे गांव में होने वाले मांगलिक कार्यक्रमों में इसी कुएं में चीनी की बोरियां डालकर रस बनाया जाता था, जो बारातियों और ग्रामीणों को शरबत के रूप में परोसा जाता था. वैसे आज यह ऐतिहासिक धरोहर हनुमानगंज कोठी खुद की स्थिति पर आंसू बहाने को मजबूर हुई है. इतिहास की यह अमूल्य धरोहर अब उपेक्षा का शिकार हो रही है.

कोठी आज जर्जर अवस्था में
कभी स्वतंत्रता आंदोलन की शान रही यह कोठी आज जर्जर अवस्था में है. दीवारों की ईंटें गिर रही हैं, परिसर में झाड़ियाँ उग आई हैं और संरक्षण के नाम पर कुछ भी ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं. आज ज़रूरत है कि हनुमानगंज कोठी को सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की गवाही देने वाली ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित करने की, ताकि युवा अपनी विरासत से रूबरू होते रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

August 19, 2025, 18:08 IST

homeuttar-pradesh

हनुमानगंज कोठी, स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक धरोहर, आज उपेक्षा की शिकार



Source link

Previous Post

‘मिर्जापुर’-‘अनदेखी’ जैसा गैंगस्टर ड्रामा, कालीन भैया की तरह बाहुबली-गैंगवॉर, इस क्राइम थ्रिलर की हाई रेटिंग

Next Post

सहकारी समिति कचनरवा में खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़, प्रसाशन की मौजूदगी में हुआ खाद वितरण।

admin

admin

Next Post

सहकारी समिति कचनरवा में खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़, प्रसाशन की मौजूदगी में हुआ खाद वितरण।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन
  • बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।
  • 150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड… अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन
  • Delhi-NCR Air Pollution News: सितंबर में ही दिल्ली-NCR का फूलने लगा दम, इन 2 शहरों की जहरीली हो गई हवा, सांस लेने में हांफने लगे लोग
  • रणबीर बने राम, सनी बने हनुमान, अब पर्दे पर ‘कर्ण’ बनेगा ये सुपरस्टार, 150 करोड़ी ‘महावीर कर्ण’ की दिखाई झलक

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    by admin
    September 23, 2026
    0

    Last Updated:September 23, 2026, 12:26 ISTबॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' की धाक अभी कायम है, लेकिन अब एक ऐसी फिल्म...

    Recent News

    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    The Paradise Advance Booking: आ रही है 1 ऐसी फिल्म, जिसने रिलीज से पहले ही ‘हनुमान’ को छोड़ा पीछे, अब हिलने वाला है ‘हनुमान अंश’ का सिंहासन

    September 23, 2026

    बीजपुर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार ।।

    September 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News