Last Updated:
Lionel Messi India Schedule: लियोनल मेसी के भारत दौरे को अंतिम मंजूरी मिल गई है. अर्जेंटीना का यह स्टार फुटबॉलर साल भारत का दौरा करेगा. 3 दिवसीय दौरे पर मेसी आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. साल …और पढ़ें
लियोनल मेसी करेंगे भारत का दौरा. यह 2011 के बाद लियोनल मेसी (Lionel Messi) की पहली भारत यात्रा होगी. उस समय वह वेनेजुएला के खिलाफ यहां साल्ट लेक स्टेडियम में फीफा का मैत्री मैच खेलने आए थे.सताद्रु दत्ता ने पीटीआई से कहा ,‘मुझे पुष्टि मिल गई है और उसके बाद ही मैने इसकी घोषणा (सोशल मीडिया पर) की. मेसी 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच इसे पोस्ट कर सकते हैं. इसमें आधिकारिक पोस्टर और दौरे की जानकारी होगी.’ दत्ता ने इस साल की शुरूआत में मेसी के पिता से मुलाकात करके यह प्रस्ताव रखा था. मेसी ने अपने आवास पर उनसे मुलाकात करके 45 मिनट तक बात की.

‘आने का वादा किया था’
दत्ता ने कहा ,‘मैंने उन्हें पूरे कार्यक्रम के बारे में बताया. उन्होंने आने का वादा किया था.’ मेसी के साथ इंटर मियामी के रौड्रिगो डि पॉल , लुई सुआरेज, जोर्बी अल्बा और सर्जियो बस्केट्स भी आ सकते हैं.मेसी हर शहर में बच्चों के साथ मास्टरक्लास में भी भाग लेंगे. वह 12 दिसंबर को कोलकाता पहुंचेंगे और वहां दो दिन और एक रात रूकेंगे. वह 13 दिसंबर को मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम में भाग लेंगे. उनके लिए विशेष फूड और टी फेस्टिवल होगा जिसमें बंगाली मछली हिलसा, बंगाली मिठाई और असम चाय परोसी जाएगी. इसके बाद ईडन गार्डंस या साल्टलेक स्टेडियम पर जीओएटी कन्सर्ट और जीओएटी कप का आयोजन होगा.
शहर में दुर्गापूजा के दौरान उनका 25 फुट ऊंचा और 20 फुट चौड़ा भित्तिचित्र भी रखा जाएगा जिस पर प्रशंसक अपने संदेश लिख सकेंगे. यह स्टेडियम में मेसी को उपहार में दिया जाएगा. वह प्रति टीम सात खिलाड़ियों का सॉफ्ट टच और सॉफ्ट बॉल मैच खेलेंगे जिसमें सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया भी होंगे. ईडन गार्डंस पर होने वाले इस आयोजन के लिए टिकट की न्यूनतम दर 3500 रूपये होगी.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें वहां सम्मानित कर सकती हैं. मेसी 13 दिसंबर की शाम को अहमदाबाद में अडाणी फाउंडेशन के निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे.वह 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे जहां सीसीआई पर शाम 3 . 45 पर ‘मीट एंट ग्रीट ’ कार्यक्रम होगा. इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर 5 . 30 से जीओएटी कप और कन्सर्ट होगा. मुंबई में सीसीआई ब्रेबोर्न पर मुंबई पैडल जीओएटी कप होगा.सूत्रों ने बताया कि शाहरूख खान और लिएंडर पेस पांच से दस मिनट तक मेसी के साथ यह मैच खेल सकते हैं.

मेसी के बड़े प्रशंसक हैं कोहली और शुभमन गिल
महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मेसी और सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ जीओएटी कैप्टंस मोमेंट का आयोजन कर सकता है जिसमें रणवीर सिंह, आमिर खान और टाइगर श्राफ भी भाग लेंगे. मेसी 15 दिसंबर को दिल्ली आएंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. इसके बाद फिरोज शाह कोटला स्टेडियम पर दोपहर 2.15 से जीओएटी कप और कन्सर्ट होगा. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली जिला क्रिकेट संघ विराट कोहली और शुभमन गिल को भी न्योता देगा जो मेसी के बड़े प्रशंसक हैं.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें


