• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Wednesday, May 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र जिले के मुख्यालय रोड पर बह रहा है गंदे नाले का पानी लोगो को आने जाने मे हो रही है परेशानी।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 13, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो नगर पालिका की लापरवाही और अधूरे काम की कहानी बयां कर रही है। तेज बरसात में सड़कों पर नाले का गंदा पानी बह रहा है, हालात ऐसे कि लोगों के घर से निकला दूभर हो गया है। करोड़ों की लागत से बन रहा नाला 5 साल में भी पूरा नहीं हुआ और अब इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। रॉबर्ट्सगंज नगर के बाजार और रिहायशी इलाकों में बारिश ने कहर बरपा दिया। गंदे नाले का पानी सड़कों से होते हुए घरों में घुस आया। घर में रखा अनाज, कपड़े और जरूरी सामान पानी में भीगकर खराब हो गया। हालात इतने बदतर हैं कि सड़क पर 3 फीट तक नाले का गंदा पानी भर गया है। जानकारी के मुताबिक, इस नाले का निर्माण 5 साल से चल रहा है पहले लागत 22 करोड़ तय हुई, जो अब बढ़कर 37 करोड़ हो चुकी है लेकिन काम अब भी अधूरा है। नाला अधूरा होने से बरसात के पानी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, और नगर पालिका के चेयरमैन, अधिकारी व कर्मचारी हाथ खड़े कर चुके हैं। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि कई स्थान पर नाले की समुचित सफाई का न होना और पर्याप्त जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से हम लोगों के घरों में नाले का गंदा पानी घुस रहा जिससे खासी समस्याओं से जूझना मजबूरी बन गया है। जबकि नगर पालिका द्वारा हर बार इस समस्या से निजात का दावा जरूर किया जाता है किंतु हकीकत कभी इस दावे की नहीं दिखाई दी अब तक। बताते चलें कि नगर मुख्यालय पर जिले के सभी आला अधिकारियों का हमेशा आना जाना होता है। जनपद की एक मात्र नगर पालिका में यह स्थिति कहीं न कहीं विकास के दावे की यहां हकीकत दिखाने के लिए काफी है। वाराणसी – शक्तिनगर राज मार्ग की स्थिति भी इस पानी के बाद पूरी तरह से खस्ता दिखाई दी जहां राज्य मार्ग पर घुटने भर पानी बहता नजर आया। राबर्ट्सगंज स्वर्ण जयंती चौक पर बने ओवर ब्रिज के नीचे पानी भरा रहा जहां इसी मार्ग पर जिले के कई बड़े अस्पताल और इसी मार्ग से विद्यालय जाने का रास्ता है। जल जमाव की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चे हों चाहे अस्पताल आने वाले मरीज या तीमरदार हर किसी को इस समस्या से जूझना पड़ रहा।

Previous Post

त्योहारों की सुरक्षा हेतु यूपी–बिहार बॉर्डर पर सघन चेकिंग, पुलिस अलर्ट मोड में।

Next Post

ओबरा पुलिस ने, काफी दिनों से फरार चल रहे 03 वारण्टी/ अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

ओबरा पुलिस ने, काफी दिनों से फरार चल रहे 03 वारण्टी/ अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • 12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?
  • मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो
  • 90s की हर लड़की का फेवरेट था ये गाना, अलका याग्निक ने बनाया अमर, आज भी करता है दिलों पर राज
  • शिक्षा मित्रो के बढ़े हुए मानदेय पर सम्मान समारोह आयोजित।
  • पटवध पेयजल समूह योजना का किये औचक निरीक्षण।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    by admin
    May 6, 2026
    0

    Last Updated:May 05, 2026, 21:10 ISTVinesh Phogat In Fresh Controversy: विनोश फोगाट फिर विवादों में हैं. भारतीय महिला रेसलर को...

    Recent News

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    12 महीने में पहली बार… विनेश फोगाट को क्यों भेजा गया नोटिस, क्या कहता है नियम, लगेगा बैन?

    May 6, 2026
    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    मुरादाबाद की चूड़ियों वाली गली, जहां से देशभर में सजती हैं कलाईयां, थोक दाम पर मिलता है हर रंग का जादू, देखें वीडियो

    May 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News