• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, August 9, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

आगामी त्यौहारों एवं जनपद में कानून व शांति व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा की गई समीक्षा बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 10, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी रहे उपस्थित।

आगामी जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम त्यौहार के दृष्टिगत सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश।

शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की जाए वैधानिक कार्यवाही।

सभी पुलिस वाहनों में लाउड हेलर व पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से की जाए अपील।

सभी थाना प्रभारियों को डकैती, लूट फिरौती हेतु अपहरण/सनसनीखेज हत्या/महिलाओं एवं बच्चियों के साथ होने वाली घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु दिये गये सख्त निर्देश।

महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु दिये गये सख्त निर्दश।

आईजीआरएस,लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों की सतत निगरानी रखते हुए आपत्तिजनक पोस्टों पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कर किया जाए तत्काल खंडन।

सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना अन्तर्गत साइबर जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करने हेतु दिये गये निर्देश।

सोनभद्र। दिनांक 10.08.2025 को  अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आगामी पर्वों एवं जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक के दौरान समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे आगामी त्यौहार जन्माष्टमी एवं चेहल्लुम को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी वर्ग के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर समन्वय स्थापित करते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए । यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ती दीदी” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालक/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए । किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए ।

Previous Post

घोरावल पुलिस द्वारा लगातार फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस की गयी कार्रवाई।

Next Post

श्रिया पिलगांवकर की सोलो ट्रिप, यूनेस्को साइट पर नाव की सवारी, दिल जीत रहा VIDEO

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
श्रिया पिलगांवकर की सोलो ट्रिप, यूनेस्को साइट पर नाव की सवारी, दिल जीत रहा VIDEO

श्रिया पिलगांवकर की सोलो ट्रिप, यूनेस्को साइट पर नाव की सवारी, दिल जीत रहा VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News
  • MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News
  • अलग-अलग समुदायों का दुःख-दर्द उन्हीं की जुबान में सुना जाना चाहिए; इंदौर में ऐसा क्यों बोले CJI सूर्यकांत, Madhya-pradesh Hindi News
  • PNG ब्लास्ट: घायलों के मुआवजे की ‘बराबर जिम्मेदार’ इंदौर नगर निगम, HC की दो टूक, Indore Hindi News
  • MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 हुआ जारी, 10वीं-12वीं के नतीजे ऐसे करें चेक

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    by admin
    August 9, 2026
    0

    कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

    Recent News

    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    राजा रघुवंशी के 2 भाई अरेस्ट, इंदौर पुलिस का ऐक्शन; क्या हैं आरोप?, Madhya-pradesh Hindi News

    August 9, 2026
    MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News

    MP के दो शहरों के बीच नई ट्रेन को मंजूरी; कब चलेगी, कहां रुकेगी, जानिए सबकुछ, Madhya-pradesh Hindi News

    August 8, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News