• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

कोन में जल जीवन मिशन की खुली पोल, हर घर नल योजना फ्लाप,लोगों में आक्रोश।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
August 10, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजन जायसवाल।

विकासखंड कोन के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित,कहीं नल कनेक्शन तो मिला पर लोगों को पानी की एक बूंद नसीब नहीं

क्षेत्र में बनी टंकियां सूखी पड़ी, लोग बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं।

कोन/ सोनभद्र -विकास खंड कोन अंतर्गत जल जीवन मिशन की योजना हर घर नल योजना धरातल पर धाराशायी हो गया है । बतातें चलें कि कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं सका किन्तु कागजों पर पूर्ण दिखा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन दिए गए, लेकिन महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। उदाहरण स्वरुप कोन, कचनरवा, नरोईयादामर् , मधुरी , बड़ाप , बागेसोती , सिंगा, डुबवा , पीपरखाड़ रामगढ़ महिउददीनपुर ,चांचीकला मिश्री खेतकटवा खरौंधी और नेरूइयाडामर समेत कई गांवों में योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिसके क्रम में वरिष्ट समाजसेवी बिहारी प्रसाद व जोखन प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के सिंगा सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि जहाँ कनेक्शन है वहाँ भी महीनों से पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। वहीं जिला पंचायत सदस्य छविन्द्र नाथ चेरो ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हुआ और न ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है जिससे लोग आय दिन विकलांगता के शिकार हो रहे हैं और आय दिन लोग काल के मुंह में समा रहे हैं।उन्होंने संबंधित विभाग के उपर लोगों के साथ सौतेला ब्यवहार करने का आरोप लगाया है और उन्होंने हर घर नल योजना को फ्लाप साबित कर दिया है । इसी तरह आगे उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में जगह जगह पानी टंकी का निर्माण हुआ था जो मात्र शो पीस बन कर रह गया और वहीं ग्राम पंचायतों में कई हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कार्यदायी संस्था द्वारा कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है जो कि स्वत: ही जाँच का विषय है। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना स्वच्छ जल मिशन के तहत हर घर नल योजना के परियोजना के अधिकारियों द्वारा जनहित को देखते हुए बड़ी तेजी से कार्य किया गया किन्तु संबंधित कार्यदायी संस्था के उदासिनता के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है बल्कि उन्हें लॉली पॉप दिया जा रहा है और वह केवल कागजों में सिमट कर रह गया है। नाम न छापने की शर्त पर संबंधित संस्था के कर्मचारियों ने बताया कि लोगों को मई माह से अभी तक बेतन नहीं मिली है जिससे हमलोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। जिसके क्रम में वरिष्ठ समाज सेवी बिहारी प्रसाद यादव व जोखन प्रसाद यादव सहित प्रदीप, रमेश ,सुदामा ,शिव पूजन ,रविंदर ,नरेश ,रोहन और सहित स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शुद्ध पेयजल शुरू कराने की मांग की है। इस बावत् कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सुदर्शन बिंद को कॉल किया गया किन्तु रीसिव नहीं हुआ। जिसके क्रम में स्वच्छ जल मिशन के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं व विद्युत आपूर्ति बाधित सहित जगह जगह पाईप लाईन डैमेज होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है जिसके क्रम में संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है और उन्होंने आश्वासन दिया कि जिनक्षेत्रों में समस्या है उसे हल करा दिया जायेगा।

Previous Post

WTA Tour : 18 साल की विक्टोरिया ने रचा इतिहास, 4 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका को हरा जीता पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों मे नव विवाहिता की हुयी मौत पुलिस जाँच मे जुटी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों मे नव विवाहिता की हुयी मौत पुलिस जाँच मे जुटी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मुरैना: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 250 पटवारी कलम बंद हड़ताल पर, राजस्व विभाग की सेवाएं प्रभावित, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘हमारे प्रति जनता का विश्वास’… दतिया उपचुनाव में BJP की हार पर बोले सीएम मोहन यादव, एक राहत की बात भी बताई, Madhya-pradesh Hindi News
  • Datia Upchunav Result 2026 LIVE: Ghanshyan Singh की जीत पर झूमे Congress कार्यकर्ता, बांटे मेलोडी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 3, 2026
    0

    3 जुलाई, सोमवार, शाजापुर: बेरछा थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरने से झांसी निवासी 22 वर्षीय समीर बन्ने गंभीर...

    Recent News

    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरा झांसी का 22 वर्षीय युवक, गंभीर हालत में इंदौर रेफर, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 300 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, बस्ते जमा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News