• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, August 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अर्जुन एरिगैसी का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में सफर समाप्त

admin by admin
July 19, 2025
in खेल
0 0
0
अर्जुन एरिगैसी का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में सफर समाप्त


Last Updated:July 19, 2025, 15:20 IST

अर्जुन एरिगैसी का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में सफर खत्म हो गया, भारतीय ग्रैंडमास्टर को सेमीफाइनल में लेवोन अरोनियन से 0-2 से हराया.

अर्जुन एरिगैसी सेमीफाइनल से बाहर, प्ले ऑफ में वर्ल्ड नंबर 1 कार्लसन को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन

हाइलाइट्स

  • अर्जुन एरिगैसी सेमीफाइनल में अरोनियन से हारे.
  • अर्जुन ने मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामुरा को हराया.
  • अमेरिका के हंस मोके नीमन फाइनल में पहुंचे.
लास वेगास (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी का फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में स्वप्निल सफर सेमीफाइनल में आर्मेनिया के पूर्व खिलाड़ी और अब अमेरिका की तरफ से खेल रहे लेवोन अरोनियन से 0-2 से हार के साथ समाप्त हो गया.

एरिगैसी ने प्रतियोगिता में इससे पहले शानदार प्रदर्शन किया था तथा वह फ्रीस्टाइल ग्रैंड स्लैम के अंतिम चार में पहुंचने वाले पहले भारतीय बने थे. अरोनियन के खिलाफ वह अपनी जादुई लय बरकरार नहीं रख पाए और उन्हें दोनों बाजियों में हार का सामना करना पड़ा.

इस भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए प्रारंभिक दौर के प्ले-ऑफ में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को तथा क्वार्टर फाइनल में हिकारू नाकामुरा को हराया था. अरोनियन के खिलाफ भी पहली बाजी में वह अच्छी स्थिति में दिख रहे थे लेकिन मौकों को भुनाने में असफल रहे.

अरोनियन ने मुश्किल स्थिति में होने के बावजूद अपनी पकड़ बनाए रखी और जब अर्जुन अपनी बढ़त का फायदा नहीं उठा सके तो उन्हें इसका लाभ मिला.

अरोनियन को फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरी बाजी में केवल ड्रॉ की जरूरत थी. उन्होंने शुरू से बाजी बराबर करने के प्रयास किए और एक समय ऐसा लग भी रहा था कि मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अर्जुन को मुकाबले में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी और ऐसे में उन्होंने अनावश्यक जोखिम उठाया जिसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी.

अमेरिका के हंस मोके नीमन फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी थे. उन्होंने हमवतन फैबियानो कारुआना को हराया.

खिताब की दौड़ से बाहर हो चुके भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने तीसरे से आठवें स्थान के लिए हुए प्लेऑफ़ में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को 1.5-0.5 से हराया. नॉर्वे के खिलाड़ी कार्लसन ने भी उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ इसी अंतर से जीत दर्ज की.

अन्य मैचों में अमेरिका के वेस्ली सो ने उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को 3-1 से, जबकि अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने हम वतन लीनियर डोमिन्गुएज पेरेज को 2-0 से हराया.

authorimg

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

homesports

अर्जुन एरिगैसी सेमीफाइनल से बाहर, प्ले ऑफ में वर्ल्ड नंबर 1 कार्लसन को हराया



Source link

Previous Post

मंगल पांडे भारतीय स्वाधीनता संग्राम के “अग्रदूत” – डॉक्टर अभिषेक वर्मा।

Next Post

पन्नूगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

admin

admin

Next Post

पन्नूगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • डिंडौरी स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की अनोखी मान्यता, वफादार कुत्ते की लोककथा से जुड़ा इतिहास, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक से ले जाना पड़ा शव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • उज्जैन महाकाल मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, लंबी कतारों के बीच सुगम व्यवस्था, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • मध्य प्रदेश में BJP के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, 5 बार MLA और 2 बार रहे मंत्री; RSS से भी रहा जुड़ाव, Madhya-pradesh Hindi News
  • सावन के सोमवार: शिव कृपा, साधना और आत्मकल्याण का दिव्य अवसर।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    डिंडौरी स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की अनोखी मान्यता, वफादार कुत्ते की लोककथा से जुड़ा इतिहास, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की अनोखी मान्यता, वफादार कुत्ते की लोककथा से जुड़ा इतिहास, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    by admin
    August 3, 2026
    0

    3 जुलाई, सोमवार, डिंडौरी: कुकर्रामठ स्थित प्राचीन ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और वफादार कुत्ते से जुड़ी लोककथा...

    Recent News

    डिंडौरी स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की अनोखी मान्यता, वफादार कुत्ते की लोककथा से जुड़ा इतिहास, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    डिंडौरी स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की अनोखी मान्यता, वफादार कुत्ते की लोककथा से जुड़ा इतिहास, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक से ले जाना पड़ा शव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    मध्य प्रदेश के सिंगरौली में जहरीले सांप के काटने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, शव वाहन नहीं मिलने पर बाइक से ले जाना पड़ा शव, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News