• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, May 3, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

म्योरपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 19, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

एक अर्टिगा कार से कुल 71 किलो 270 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) बरामद।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में दिनांक 18.07.2025 को थानाध्यक्ष म्योरपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि बभनडीहा के जंगल में एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष म्योरपुर मय टीम मौके पर जाकर संदिग्ध आर्टिका वाहन संख्या OD 23 N 0847 को चेक किया गया। वाहन की तलाशी लेने पर दो बोरियों में कुल 24 पैकेटों में 71.270 किलोग्राम नाजायज गांजा ( अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) बरामद हुआ। मौके से एक अभियुक्त राजा सिंह उर्फ किशन सिंह पुत्र स्वर्गीय मनोज सिंह निवासी सहतवार, थाना सहतवार, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जिनके नाम शैलेश कुमार शाह पुत्र राजू लाल शाह, निवासी बड़माल, झारसुगुड़ा (उड़ीसा) एवं समीर शाह पुत्र अज्ञात, निवासी बड़माल, झारसुगुड़ा (उड़ीसा) है । इसके अतिरिक्त, नाजायज गांजा आपूर्ति से जुड़े दो व्यक्तियों भक्त चरण राणा उर्फ राजू पुत्र अज्ञात, निवासी पंचपाड़ा, थाना टाउन थाना, झारसुगुड़ा उड़ीसा (गांजा बेचने वाला) तथा राजेश सोनकर पुत्र अज्ञात, निवासी कोखराज, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी (गांजा खरीदने वाला) की तलाश की जा रही है । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-89 /2025 धारा 8/20/27ए/29/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि यह गांजा हम लोग (राजा सिंह, शैलेश कुमार शाह व समीर) राजेश सोनकर के कहने पर उसके द्वारा दिए गए पैसे लेकर धमॉ सम्भलपुर उड़ीसा गये थे जहां पर भगत चरण राणा उर्फ राजू राणा से माल खरीदें और उसके बाद अपनी गाड़ी में लोड करके प्रयागराज में डिलीवरी देने जा रहे थे । यह लोग इस अपराध में काफी समय से लिप्त है । यह गाड़ी शैलेश कुमार शाह की है इसकी सेटिंग भी राजेश सोनकर व भक्त चरण करते हैं। यह गांजा का व्यापार हम लोग काफी समय से कर रहे हैं। शैलेश ने यह अर्टिगा कार गांजा का व्यापार करने के लिए ही गांजा बिक्री से हुई कमाई से खरीदा है। हम लोग अब तक 20 से 25 बार उड़िसा से गांजा लेकर प्रयागराज राजेश सोनकर को पहुंचा चुके हैं। गांजा को बताये हुए स्थान पर पहुंचाने के लिए मुझे 30,000 रुपये प्रति चक्कर मिलता है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
राजा सिंह उर्फ किशन सिंह पुत्र स्वर्गीय मनोज सिंह निवासी सहतवार, थाना सहतवार, जनपद बलिया ।

*वांछित अभियुक्तों का विवरण-*
1- शैलेश कुमार शाह पुत्र राजू लाल शाह, निवासी बड़माल, झारसुगुड़ा (उड़ीसा) ।
2- समीर शाह पुत्र अज्ञात, निवासी बड़माल, झारसुगुड़ा (उड़ीसा) ।
3- भक्त चरण राणा उर्फ राजू पुत्र अज्ञात, निवासी पंचपाड़ा, थाना टाउन थाना, झारसुगुड़ा उड़ीसा (गांजा बेचने वाला)।
4- राजेश सोनकर पुत्र अज्ञात, निवासी कोखराज, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी (गांजा खरीदने वाला)।

*विवरण बरामदगी –*
1- 71 किलो 270 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये) ।
2- एक अर्टिगा कार संख्या OD 23 N 0847 (अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये)

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष श्री कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र।
3- हे0का0 माधवानन्द सिंह थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
4- हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
5- हे0का0 अतुल कुमार थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
6- का0 अनिल कुमार थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
7- का0 सोनू भारती, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

Previous Post

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चोपन पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश।

Next Post

बभनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

बभनी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 01 अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • दुध्दी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठाई मांग।
  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।
  • CEIR पोर्टल के माध्यम से 336 खोए मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए गये।
  • ऑपरेशन “ऑल आउट” के तहत सघन चेकिंग अभियान, पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण।
  • आकाशीय बिजली से दो मासूम बच्चियों की मौत, एक किशोर घायल।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    दुध्दी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठाई मांग।

    by Shantosh Mishra
    May 3, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। •आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने डीएम, एनएचआरसी और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र। • आकाशीय बिजली से हो...

    Recent News

    दुध्दी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठाई मांग।

    May 3, 2026

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान की ओर सशक्त पहल।

    May 3, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News