• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दोषी विजेंद्र वियार को 3 वर्ष की कैद।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 16, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-32 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

-जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

-साढ़े चार साल पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर गम्भीर चोट पहुंचाने व जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने का मामला।

सोनभद्र।  साढ़े चार साल पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर गम्भीर चोट पहुंचाने व जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी विजेंद्र वियार को 3 वर्ष का कारावास व 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारडीह गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र रामसखी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 15/16 अक्तूबर 2020 को रात करीब 12 बजे उसके पिताजी खेत मे पानी लगाने गए थे जहां पर गांव का विजेंद्र वियार पुत्र पुनवासी वियार ने 4 अन्य साथियों के साथ कुल्हाड़ी से उसके पिता के गर्दन पर प्रहार कर गम्भीर चोट पहुँचाई और जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया तथा पिताजी को मरा समझकर छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो पिताजी गिरे पड़े थे और खून भी गिरा था। घटना के बारे में पूछा तो पिताजी ने उपरोक्त बातें बताई। तब 112 नम्बर पुलिस को सूचना देकर बुलाया तो अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, 8 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी विजेंद्र वियार को 3 वर्ष का कारावास व 32 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सी शशांक शेखर कात्यायन ने बहस की।

Previous Post

16 जुलाई, 2025 से 22 जुलाई, 2025 तक जनपद में ”भूजल सप्ताह“ का किया जायेगा आयोजन- जिलाधिकारी।

Next Post

लगातार छठवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

लगातार छठवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र।
  • सोनभद्र में बालू रेत का काला खेल हाईटेंशन लाइन के नीचे बालू मौत का खनन, सिस्टम फेल या मिलीभगत का खेल।
  • अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल
  • Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

    by Shantosh Mishra
    March 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेमिका से...

    Recent News

    प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

    March 17, 2026

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र।

    March 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News