• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

जिलाधिकारी ने नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 16, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र।जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन (सिविल डिफेंस) के सम्बन्ध में कलेेक्ट्रेट सभागार में आज अधिकारियों के साथ बैठक किये, बैठके दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र में सिविल डिफेंस का शुभारंभ हो गया है, इसमें अब तक जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उनका पुलिस के माध्यम से सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये, उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस जुलुस, धार्मिक आयोजन, युद्ध, प्राकृतिक आपदा के समय आपात कालीन स्थिति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, सिविल डिफेंस प्रशासन और नागरिक के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी होता है, 1962 में भारत-चीन के युद्ध के समय सिविल डिफेंस की शुरूआत की गयी थी, सिविल डिफेंस के नोडल अधिकारी जनपद में उप जिला मजिस्ट्रेट मुख्यालय प्रमोद तिवारी हैं, सिविल डिफेंस में सम्मिलित होने के लिए व्यक्ति को आवेदन पत्र जमा करना होगा, जो व्यक्ति समाज सेवा से जुड़ना चाहते हैं, वह अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं, आवेदन के पश्चात व्यक्ति का पुलिस वेरीफिकेशन कराया जायेगा, पुलिस वेरीफिकेशन पश्चात व्यक्ति को परिचय पत्र जारी किया जायेगा, सिविल डिफेंस में कोई भी व्यक्ति जो किसी राजनैतिक दल से सम्बन्ध न रखता हो, वह आवेदन कर सकता है, जनपद स्तर पर एक व्यक्ति का चयन किया जायेगा, जिसको चीफ वार्डन का पद दिया जायेगा, इसके अतिरिक्त जो भी व्यक्ति का चयन होगा, वह वार्डेन पद पर चयनित होंगें। सिविल डिफेंस के नागरिकों को समय-समय पर विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी दिये जायेंगें, प्रशिक्षण का खर्च सरकार/सम्बन्धित संस्थान द्वारा वहन किया जायेगा, इस पद पर चयनित व्यक्ति को किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा, यह सेवा पूर्णतया निःशुल्क है। किसी भी प्रकार की दैवीय आपदा, महामारी, एक्सीडेंट, आगजनी, परिवहन सेवा आदि से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या होने पर सिविल डिफेंस के लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं। नागरिक सुरक्षा संगठन की देख-रेख के लिए अधिकारी, क्लर्क व अन्य कार्मिक नियुक्त होते हैं और इनके पास बहुत सामग्री होती है जैसे सायरन, स्वास्थ्य चिकित्सा के लिए स्टैªक्चर आदि सुविधा उपलब्ध होता है, इनके पास अग्निशमन के भी सामग्री/उपाय होते हैं, इनका उद्देश्य होता है कि जीवन की रक्षा करना, सम्पति को सुरक्षित रखना, उत्पादन की निरन्तरता बनाये रखना और जनता की मनोबल को बढ़ाये रखना। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार भदौरिया, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Previous Post

जनपद सोनभद्र के पर्यटक स्थलांें का प्रचार-प्रसार करने हेतु पम्पलेट किया जाये तैयार-जिलाधिकारी।

Next Post

16 जुलाई, 2025 से 22 जुलाई, 2025 तक जनपद में ”भूजल सप्ताह“ का किया जायेगा आयोजन- जिलाधिकारी।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

16 जुलाई, 2025 से 22 जुलाई, 2025 तक जनपद में ”भूजल सप्ताह“ का किया जायेगा आयोजन- जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।
  • समाज जागरूकता के संकल्प के साथ सात दिवसीय शिविर समाप्त।
  • बीजपुर में नवरात्रि पर भव्य श्रीराम कथा की तैयारी तेज, कलश यात्रा और शोभायात्रा को लेकर बनी रूपरेखा।
  • प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा।
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के वर्ष प्रतिपदा समारोह में संदीप गुप्ता को मिला आमंत्रण पत्र।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।

    by Shantosh Mishra
    March 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम। सोनभद्र। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं...

    Recent News

    मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस का जागरूकता अभियान।

    March 17, 2026

    समाज जागरूकता के संकल्प के साथ सात दिवसीय शिविर समाप्त।

    March 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News