Last Updated:
Iga Swiatek net worth: महिला टेनिस में इगा स्वियातेक स्टार बनकर उभरी हैं. 24 साल की पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी ने विंबलडन ग्रैंडस्लैम का एकल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. इस ग्रैंड स्लैम को जीतने वाली वह पोलै…और पढ़ें
इगा स्वियातेक की नेटवर्थ आसमान छू रही है.
हाइलाइट्स
- इगा स्वियातेक विंबलडन जीतने वाली पहली पोलैंड की महिला खिलाड़ी हैं
- इगा स्वियातेक की नेटवर्थ 2 अरब से ज्यादा हो गई है
- इगा स्वियातेक की कमाई का जरिया टेनिस और विज्ञापन हैं
इगा स्वियातेक (Iga Świątek) ने विंबलडन की महिला एकल फाइनल में अमेरिकी की अमांडा अनिसिमोवा को सीधे सेटों में हराकर पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया.इससे पहले इगा स्वियातेक ने 5 ग्रैंड स्लैम जीते थे जिसमें 4 फ्रेंच ओपन और एक यूएस ओपन खिताब शामिल था. विंबलडन चैंपियन बनने के बाद इगा स्वियातेक को लगभग 34 करोड़ 76 लाख रुपये इनामी राशि मिली. इससे उनकी कुल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है. विंबलडन में आने से पहले इगा स्वियातेक की नेटवर्थ लगभग 2 अरब 60 करोड़ थी. मौजूद समय में इगा स्वियातेक की गिनती विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों में होती है. वह बड़ी बड़ी कंपनियों जैसे एसिक्स, रोलेक्स और टेक्नीफाइबर का विज्ञापन करती हैं जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है.

इगा स्वियातेक के अक्सर उनकी करीबी दोस्तों के साथ ट्रैवल करते हुए देखा गया है. वह अपनी रोमांटिक लाइफ को बहुत प्राइवेट रखती हैं. मेन्स जर्नल के मुताबिक, 24 वर्षीय टेनिस स्टार ने कभी भी अपने रिश्ते का सार्वजनिक रूप से ऐलान नहीं किया है. और अपनी पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करती हैं. उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं बताया है. हालांकि इस दौरान कई बार अफवाहें उड़ी हैं.

स्वियातेक के पिता रोअर रह चुके हैं
इगा स्वियातेक का जन्म पोलैंड के वारसॉ शहर में 31 मई, 2001 को हुआ था. उन्होंने 2025 के फ्रेंच ओपन से ठीक पहले अपना 24वां जन्मदिन मनाया. उनकी मां का नाम डोरोटा है जो एक ऑर्थोडॉन्टिस्ट हैं और उनके पिता स्वियातेक एक ओलंपिक रोअर एथलीट रह चुके हैं.जिन्होंने 1988 के सियोल ओलंपिक खेलों में भाग लिया था. इससे साफ है कि स्वियातेक को खेल विरासत में मिला है.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें


