• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, March 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

13 साल की अक्षिता श्रेष्ठ का जलवा, झारखंड की टॉप सिंगर में शामिल, पटना में मेगा ऑडिशन में बिखेरेगी जलवा

admin by admin
July 14, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
13 साल की अक्षिता श्रेष्ठ का जलवा, झारखंड की टॉप सिंगर में शामिल, पटना में मेगा ऑडिशन में बिखेरेगी जलवा


Last Updated:July 14, 2025, 17:12 IST

Singer Akshita Shrestha: गुमला की अक्षिता श्रेष्ठ झारखंड भोजपुरी म्यूजिक रियलिटी शो में टॉप 10 सिंगर में चयनित हुई हैं. 13 साल की अक्षिता ने संगीत का हुनर अपने पिता से सीखा है. अब मेगा ऑडिशन पटना में होगा.

13 साल की अक्षिता श्रेष्ठ का जलवा, झारखंड की टॉप सिंगर में शामिल

गुमला की बेटी का जलवा झारखंड की टॉप 10 सिंगर बनी

हाइलाइट्स

  • अक्षिता श्रेष्ठ झारखंड की टॉप 10 सिंगर बनीं.
  • पटना में मेगा ऑडिशन में अक्षिता बिखेरेगी जलवा.
  • अक्षिता ने कई लोकप्रिय गाने गाए हैं.
गुमला जिला आदिवासी बहुल और पिछड़ा इलाका होने के बावजूद यहां के लोगों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. इसे समय-समय पर यहां के लोगों ने साबित करके दिखाया है. आए दिन गुमला जिले के बच्चे अपनी क्षमता का लोहा मनवा रहे हैं. विशेषकर बेटियां लगभग सभी क्षेत्रों जैसे फुटबॉल, एथलीट, ताइक्वांडो, नृत्य इत्यादि क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन कर रही हैं.

इसी कड़ी में गुमला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है. सिंगिंग सुपरस्टार झारखंड भोजपुरी म्यूजिक रियलिटी शो में गुमला की बेटी अक्षिता श्रेष्ठ का चयन झारखंड की टॉप टेन सिंगर में हुआ है. वहीं मेगा ऑडिशन पटना में होगा.

13 साल की उम्र अद्भुत प्रतिभा
बताते चलें कि यह म्यूजिक रियलिटी शो रांची में आयोजित हुआ और इस शो में पूरे राज्य से 150 सिंगर ने भाग लिया था. जिसमें झारखंड से टॉप 10 सिंगर का चयन हुआ है. इसमें हमारे गुमला शहर के मुरली बगीचा निवासी विष्णु कुमार और कविता सुमन की बेटी अक्षिता श्रेष्ठ का चयन हुआ है. वहीं बताते चलें कि अक्षिता के पिता एसपी कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी है. अक्षिता महज 13 साल की है लेकिन अद्भुत प्रतिभा की धनी है. अक्षिता नोट्रेडेम स्कूल गुमला कक्षा आठवीं की छात्रा है. बताते चलें कि अक्षिता ने संगीत का हुनर अपने पिता से ही सीखा है. उनके पिता विष्णु भी झारखंड के कई सिनेमा व एल्बम में अपनी आवाज दे चुके हैं.

अक्षिता के पिता विष्णु बताते हैं कि वह महज 2 साल की थी उस समय ही केसियो से धुन पकड़ने लगी थी. पहली बार 4 साल की उम्र में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल हुई थी. जिसमें प्रतिभा को देखते हुए विशेष पुरस्कार मिला था. उसके बाद से जिला और दूसरे शहरों के कई प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता बनी है.

इन गानों से मिली पहचान
दिसंबर 2023 में क्रिसमस पर्व में अक्षिता द्वारा गाया हुआ गाना ‘आज मसीहा जन्म लिया’ सोशल साइट्स पर खूब वायरल हुआ था. वहीं ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ और ‘बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं’ ये गाना भी काफी पॉपुलर है. अक्षिता ने नागपुरी गीत ‘केतना सुंदर हमर झारखंड’, ’शेरावाली मईया की जय’ और हर बच्चे के मुख मंडल पर प्रभु की मुस्कान हिंदी गीत आदि भी गाए हैं.

authorimg

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

Location :

Gumla,Gumla,Jharkhand

homeentertainment

13 साल की अक्षिता श्रेष्ठ का जलवा, झारखंड की टॉप सिंगर में शामिल



Source link

Previous Post

शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका ने चौथे दिन किया रुद्राभिषेक।

Next Post

दोषी सुरेश को 20 वर्ष की कठोर कैद।

admin

admin

Next Post

दोषी सुरेश को 20 वर्ष की कठोर कैद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सोनभद्र में बालू रेत का काला खेल हाईटेंशन लाइन के नीचे बालू मौत का खनन, सिस्टम फेल या मिलीभगत का खेल।
  • अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल
  • Ayodhya Ram Mandir Vishisht Darshan 19 March | Ayodhya Ram Mandir | अयोध्या राम मंदिर विशिष्ट दर्शन 19 मार्च
  • 5 साल में बनकर तैयार हुई वो एक्शन-थ्रिलर कालजयी फिल्म, पॉजिटिव रोल में छा गए अमरीश पुरी, रूह में उतर गई मूवी
  • अभी तो मूंछें भी नहीं आईं… स्कूल की ड्रेस से सीधे रिकॉर्ड बुक में, 16 साल के ‘वंडरकिड’ ने प्रीमियर लीग में लिखा नया इतिहास

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सोनभद्र में बालू रेत का काला खेल हाईटेंशन लाइन के नीचे बालू मौत का खनन, सिस्टम फेल या मिलीभगत का खेल।

    by Shantosh Mishra
    March 17, 2026
    0

    लोकेशन सोनभद्र रिपोर्ट संतोष मिश्रा। सोनभद्र। जनपद में अवैध बालू खनन का खेल इस कदर बेलगाम हो चुका है कि...

    Recent News

    सोनभद्र में बालू रेत का काला खेल हाईटेंशन लाइन के नीचे बालू मौत का खनन, सिस्टम फेल या मिलीभगत का खेल।

    March 17, 2026
    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से बड़ा फैसला, बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 रेस हुई कैंसिल

    March 16, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News