
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
चोपन सोनभद्र। सावन के पवित्र पावन माह में प्रथम सोमवार को शोभनाथ शिव मंदिर गोठांनी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह से ही भोले बाबा को जलाभिषेक के लिए सैकड़ो महिलाएं पुरुष बच्चों युवतियों सहित कांवरियों ने कतार में खड़े होकर बारी बारी से जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर फल फूल प्रसाद बेलपत्र भांग धतूरा चढा कर दर्शन पूजन किए। भक्तों ने सोन नदी में जल उठा कर प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर देश और समाज हित मे सुख संवृद्धि की कामना की। सुबह से दर्शन पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।सुरक्षा ब्यवस्था के लिए एसएचओ नागेश सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस पीएसी बल के जवान सहित चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

