• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, June 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

Harikrishnan A Ra: हरिकृष्णन ए रा बने भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर.

admin by admin
July 13, 2025
in खेल
0 0
0
Harikrishnan A Ra: हरिकृष्णन ए रा बने भारत के 87वें ग्रैंडमास्टर.


नई दिल्ली: हरिकृष्णन ए रा 2022 में चेन्नई में जब ग्रैंडमास्टर श्याम सुंदर मोहनराज की अकादमी से जुड़े तो उनके बारे में इस कोच ने जो सबसे पहली चीज देखी वह उनका गणना करने का कौशल था.

24 साल के हरिकृष्णन ने शुक्रवार को फ्रांस के ला प्लेन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया और देश के 87वें ग्रैंडमास्टन बने, जिससे मोहनराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि कुछ महीनों के भीतर उनकी अकादमी के दो खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर बने.

चेन्नई के हरिकृष्णन ने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म कुछ साल पहले हासिल किया था और फिर स्पेन में आंदुजार ओपन में दूसरा नॉर्म हासिल किया.

श्रीहरि एल आर भारत के 86वें ग्रैंडमास्टर थे और अब हरिकृष्णन ने यह उपलब्धि हासिल की है.

मोहनराज ने उस समय को याद किया जब वह एक साल से अधिक समय तक कोई ग्रैंडमास्टर तैयार नहीं कर पाए थे. उन्होंने कहा, ‘दो महीने में ही अकादमी ने दो ग्रैंडमास्टर तैयार कर दिए हैं. पिछले दो-तीन वर्षों से जिन ग्रैंडमास्टर्स को मैं लगातार प्रशिक्षित कर रहा हूं, उनकी वजह से यह बहुत अच्छा लग रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘यह मेरे और हरिकृष्णन, दोनों के लिए बड़ी राहत की बात है क्योंकि उन्होंने लगातार दो ग्रैंडमास्टर नॉर्म गंवा दिए थे.’

मोहनराज को वह समय याद है जब अंतरराष्ट्रीय मास्टर बन चुके हरिकृष्णन ग्रैंडमास्टर बनने के लिए मार्गदर्शन लेने उनकी अकादमी में आए थे.

उन्होंने कहा, ‘वह मेरे पास 2022 में शायद अक्टूबर के अंत में आया. वह बहुत ही मजबूत अंतरराष्ट्रीय मास्टर था. उसी समय मेरी अकादमी में नियमित शिविर में अधिक अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स आने लगे थे. हरिकृष्णन आने वाले शुरुआती लोगों में से एक थे. फिर धीरे-धीरे लगभग 10-15 उनके जैसे स्तर के और लोग भी जुड़ गए.’

मोहनराज ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि उसकी सबसे बड़ी खूबी उसका गणना करने का कौशल है, लेकिन जब मैं उसे प्रशिक्षण दे रहा था तो मैंने सुनिश्चित किया कि वह ‘डाइनैमिक्स’ में भी अच्छा हो. फिर धीरे-धीरे वह रणनीति में भी अच्छा हो गया.’

मोहनराज का मानना है कि हरिकृष्णन को अब 2550-2600 की रेटिंग का लक्ष्य रखना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘निकट भविष्य में मुझे उम्मीद है कि वह 2550 और 2600 रेटिंग को पार कर जाएगा और फिर प्रेरणा के आधार पर देखते हैं कि वह कैसा प्रदर्शन करता है क्योंकि प्रेरणा ही (इस उम्र में) सबसे महत्वपूर्ण कारक है.’



Source link

Previous Post

कावड़ियों एव श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग व पैदल गश्त किया गया एवं ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Next Post

सावन के प्रथम सोमवार को आजीरेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।

admin

admin

Next Post

सावन के प्रथम सोमवार को आजीरेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।
  • सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।
  • फासिल्स पार्क में  होगा योग का महाआयोजन।
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं।
  • जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद स्वच्छता एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    by Shantosh Mishra
    June 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र...

    Recent News

    केंद्रीय मंत्री ने विकास योजनाओं का किया बखान, सोनभद्र की प्रगति पर जताया भरोसा।

    June 20, 2026

    सोनभद्र के समग्र विकास हेतु नेटवर्क, पर्यटन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश।

    June 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News