• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, March 23, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

अक्षय कुमार का दर्दभरा गाना, 1 लाइन पर खूब रोए थे दर्शक, फफक कर रो पड़ा था सिंगर, लेने पड़े 150 टेक

admin by admin
July 13, 2025
in बॉलीवुड
0 0
0
अक्षय कुमार का दर्दभरा गाना, 1 लाइन पर खूब रोए थे दर्शक, फफक कर रो पड़ा था सिंगर, लेने पड़े 150 टेक


Last Updated:July 13, 2025, 17:03 IST

Nusrat Fateh Ali khan songs: लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी जैसे दिग्गजों ने अलग-अलग सिचुएशन पर ऐसे दर्दभरे गाने गाए, जिन्हें सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं. ऐसा ही एक गाना नुसरत फतेह अली खान ने हिंदी फिल्म…और पढ़ें

अक्षय का दर्दभरा गाना, 1 लाइन पर खूब रोए थे दर्शक, फफक कर रो पड़ा था सिंगर

दर्दभरे गाने का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था.

हाइलाइट्स

  • गाने को समीर अंदान ने लिखा था.
  • नुसरत फतेह अली खान ने गाना गाया था.
  • फिल्म ‘धड़कन’ का गाना आज भी बहुत पॉपुलर है.
नई दिल्ली: पाकिस्तानी सिंगर नुसरत फतेह अली खान ने निधन से पहले एक बॉलीवुड फिल्म के लिए बेहतरीन गाना गाया था, जिसे सुनकर आज भी लोगों के आंखों में आंसू आ जाते हैं. गाने को शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था, जिसे गीतकार समीर अंदान ने लिखा और संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था. हम सुपरहिट गाने ‘दूल्हे का सेहरा’ की बात कर रहे हैं, जिसकी मेकिंग का किस्सा एक बार गीतकार समीर अंदान ने सुनाया था.

समीर अंजान ने गाने का किस्सा सुनाते हुए ‘लल्लनटॉप’ को बताया था, ‘दरअसल, नदीम मियां, नुसरत फतेह अली खान के बहुत बड़े फैन थे. किस्मस से नुसरत साहब मुंबई आए. उस वक्त मैं ‘धड़कन’ के गाने लिख रहा था. ‘दिल ने ये कहा है दिल’ वो सारे गाने रिकॉर्ड हो गए थे. नदीम भाई ने कहा कि नुसरत भाई आए हैं, तो एक गाना उनका इस पिक्चर में आ जाए, तो मजा आ जाएगा. पहले तो उन्हें मनाना मुश्किल था. वे बाहर का गाना गाते नहीं थे, लेकिन नदीम-श्रवण के वो भी फैन थे. हम उनसे होटल मिलने गए. बोले- आओ आओ नदीम आओ. नदीम बोले- खान साहब मेरी दिली तमन्ना है कि आप मेरा एक गाना गाएं.’

नुसरत फतेह अली खान गाना गाने को तैयार हो गए, लेकिन अपनी भी शर्त रख दी. समीर अंदान ने आगे बताया, ‘नुसरत साहब बोले कि गाना मुझे पसंद आना चाहिए. अगर गाना मुझे पसंद आया, तो मैं जरूर गाऊंगा. नदीम ने ‘दूल्हे का सेहरा’ गाना बनाया और हम उसे लेकर उनके पास पहुंचे. उन्होंने गाना सुनने के बाद हामी भर दी और बोले-तुम जल्दी से जल्दी स्टूडियो बुक करो.’

बेटी को याद करके रो रहे थे नुसरत फतेह अली खान
सनी देओल के स्टूडियो ‘सनी स्टूडियो’ में इसकी शूटिंग हुई. गीतकार फिर गाने की रिकॉर्डिंग का किस्सा सुनाते हैं. वे कहते हैं, ‘ किस्मत से उस वक्त पहली बार 100 ट्रैक की मशीन इंडिया आई थी. अंग्रेज आया हुआ था सिखाने के लिए. वह पहले भी नुसरत फतेह अली खान को रिकॉर्ड कर चुका था. वह जानता था कि उन्हें कैसे रिकॉर्ड करना है. गाते-गाते वह लाइन आई- ‘मैं तेरी बाहों के झूले में पली बाबुल.’ नुसरत साहब उस लाइन में आए और रोने लगे. गाना कट हो जाए. कम से कम डेढ़ सौ बार उसी लाइन पर गाना कट हो जाए. इस पर नदीम ने कहा कि खान साहब कल रिकॉर्ड करते हैं, आप थक गए होंगे. नुसरत साहब बोले- नदीम, आज यह गाना हुआ तो हुआ, वरना यह आगे मुझसे होगा नहीं. यह जो बुखार आया है न, इस बुखार में ही यह निकलेगा. वरना में गाऊंगा नहीं. जब उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो बोले कि जैसे ही वह लाइन आती है, मुझे अपनी बेटी याद आ जाती है.’

दिल से निकला गीत दिल तक पहुंचा
थियेटर पर जब फिल्म ‘धड़कन’ का यह गाना बजा था, तब उसी लाइन पर दर्शक खूब रोए थे, जिसे लिखने में समीर अंजान ने अपना दिल झोंक दिया था. नुसरत साहब की गायकी और नदीम-श्रवण के संगीत ने इसे सदाबहार बना दिया. वे दिल से गाने वाले गायक थे, जिनकी आवाज सीधा दिल को छूती थी. नुसरत फतेह अली खान के गुजरने के बाद वह गाना कादर खान को गेटअप देकर शूट किया गया.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

अक्षय का दर्दभरा गाना, 1 लाइन पर खूब रोए थे दर्शक, फफक कर रो पड़ा था सिंगर



Source link

Previous Post

पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत विजयगढ़ किले के कांवर मार्ग का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

Next Post

सालों तक महकेगा आपका इत्र! कन्नौज के इत्र व्यापारियों ने बताए खुशबू बचाने के गुप्त राज

admin

admin

Next Post
सालों तक महकेगा आपका इत्र! कन्नौज के इत्र व्यापारियों ने बताए खुशबू बचाने के गुप्त राज

सालों तक महकेगा आपका इत्र! कन्नौज के इत्र व्यापारियों ने बताए खुशबू बचाने के गुप्त राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर
  • गेहूं कटाई के बाद मूंग-उर्द से खेत में कमाएं अतिरिक्त मुनाफा | Mau News
  • करिश्मा कपूर के साथ ‘कोल्ड वॉर’ पर रवीना टंडन का बेबाक बयान- ‘अपनी दुनिया में खुश हूं’
  • सोनभद्र में तीन दिवसीय जन जातीय उत्सव का 23 मार्च से होगा आगाज।
  • जनार्दन प्रसाद सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजानंद, उपाध्यक्ष व हनुमान सिंह महामंत्री।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    by admin
    March 22, 2026
    0

    Last Updated:March 22, 2026, 17:09 ISTAnahat Singh vs Hana Moataz indian open final: भारत की स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह...

    Recent News

    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    इंडियन ओपन खिताब से एक जीत दूर अनाहत, पुरुषों के फाइनल में दो भारतीयों के बीच टक्कर

    March 22, 2026
    गेहूं कटाई के बाद मूंग-उर्द से खेत में कमाएं अतिरिक्त मुनाफा | Mau News

    गेहूं कटाई के बाद मूंग-उर्द से खेत में कमाएं अतिरिक्त मुनाफा | Mau News

    March 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News