• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, March 19, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया प्रदर्शन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 11, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। राजेश कुमार पाठक।

-20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

-एसपी से मिलकर जान माल की सुरक्षा की उठाई मांग।

-दबंगों पर घर ढहाने, जमीन हड़पने व दहशत फैलाने का लगाया आरोप।

सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) कार्यकर्ताओं ने दबंगों से परेशान दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए आदिवासियों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और अपने 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम रमेशचंद्र यादव को सौंपा। इसके अलावा एसपी एके मीणा से मुलाकात कर जानमाल की सुरक्षा की मांग उठाई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि आदिवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि दबंगों द्वारा आदिवासियों का घर व मकान ढहा दिया गया है। जमीन भी हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा दहशत भी फैलाया जा रहा है। जिसकी वजह से आदिवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। अगर शीघ्र मामले को गम्भीरता से नहीं लिया जाता तो किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है। दिए ज्ञापन पत्र में आरोप लगाया गया है कि  दबंगों द्वारा बाबूलाल, रामसुंदर, रामप्रसाद, लालबहादुर, अमृतलाल, रीता देवी व लीलावती की जमीन हड़पने व घर ढहाने का प्रयास किया जा रहा है। आए दिन जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने के साथ ही दहशत फैलाने का काम किया जा रहा है। दबंगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने, जानमाल की सुरक्षा करने, आदिवासी इलाकों में निःशुल्क दवा वितरण कराए जाने, आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने, कल कारखानों में नौकरी के साथ ही रोजगार दिलाने, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, पेंशन आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गई है। दोनों अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से बघाडू, चवना, धूमा,धिवहीँ, रन्नो गांवों से आए आदिवासी बाबूलाल अरमो, अमर सिंह मरकाम,राजेश्वर, शेर सिंह, सुदेश, रामसुंदर, रामजीत कोरचो, खतिन्दर मरकाम, रीता देवी, रजनी गोड़, लीलावती देवी, बलवंत सिंह, धनपतिया, पार्वती, मानकुंवर, मीना देवी,अनीता, दौलतिया, देवकुमार, देवमूरत पोया,अरुण कुमार, रामप्रकाश, रजवंती, प्रमिला, रामरतन, अमृत सिंह, रामफल, गंगाराम, वेचन सिंह,माया देवी, पनमतिया देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रही।

Previous Post

दुर्घटनाओं को दावत दे रही गड्ढों में तब्दील कोन-विंढमगंज मार्ग ,जलमग्न होने से लोगों की परेशानी बढ़ी।

Next Post

ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 21 जुलाई 2025 तक करें आनलाईन आवेदन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 21 जुलाई 2025 तक करें आनलाईन आवेदन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।
  • वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
  • राजा का पसंदीदा स्वाद और पीढ़ियों की विरासत,जौनपुर का जगदम्बा पान दिलों पर करता है राज!
  • Dhurandhar 2 Live Updates: रणवीर के लिए हुई ‘ऑस्कर’ की डिमांड, ‘धुरंधर 2’ देख बावले हुए फैन
  • रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र मे रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या के समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में त्वरित प्रभावी कार्रवाई।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • बॉलीवुड
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    by Shantosh Mishra
    March 19, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। चोपन सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी...

    Recent News

    सिंदुरिया में 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन।

    March 19, 2026
    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच वेल्स से, एफआईएच ने मैच शेड्यूल का किया ऐलान, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

    March 18, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News