
विंध्य ज्योति। संवाददाता राजन जायसवाल।
कोन / सोनभद्र – विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत चांची कला के नरहटी गांव में रात को हुई भारी बारिश में आनंद कुमार पुत्र भरत लाल उम्र 65 वर्ष समय रात्रि लगभग 2 बजे का कच्चा मकान बारिश से धाराशायी हो गया। जहाँ मकान में मकान सो रहे माया देवी, देवांश कुमार ,ज्योति कुमारी बाल-बाल बच गए। जिसके क्रम में माया देवी ने बताया कि वे तीनों एक साथ सो रहे थे कि अचानक रात में भारी बारिश के दौरान अचानक दीवार गिरने की आवाज आई जहाँ चारपाई से उठकर भागने में सफल रहे और वहीं देखते ही देखते दीवार धराशायी हो गया। वहीं मकान स्वामी आनंद कुमार ने कहा कि वे गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहते अब वे बेघर हो गए हैं। उन्होंने जिला अधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। वहीं आनंद कुमार ने बताया कि स्थानीय लेखपाल राजीव कुशवाहा मौके का फोटो लेकर मुवावजा दिलवाने का आश्वासन दिया है मुवावजा के लिए आगे हम संबंधित अधिकारियों को भेज दे रहे हैं।

