भोजपुरी हीरोइन आम्रपाली दुबे की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इन दिनों आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी और आम्रपाली दुबे कमरिया अइठे लागी हो गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए दिख रहे हैं. इंटरनेट पर दोनों सितारों का यह वीडियो वायरल है.


