• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र में स्वच्छ भारत मिशन की अनूठी पहल से अपनी अलग पहचान बनाने वाले जिला समन्वयक अनिल केशरी की हुई भावभीनी विदाई।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 10, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

सोनभद्र। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद सोनभद्र में कई अभिनव और प्रभावी अभियान चलाए गए, जिन्होंने न केवल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई।  जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के मार्गदर्शन और जिला सलाहकार अनिल कुमार केसरी की कुशल योजना व निगरानी के साथ ये अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुके हैं।

1. भोर में श्रमदान, 1000 किमी सड़कें चमकीं


वर्ष 2016 में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक घंटे श्रमदान के आह्वान पर जनपद  सोनभद्र की सभी ग्राम पंचायतों में सुबह 5 बजे “भोर में श्रमदान” अभियान चलाया गया। इसमें महिलाएं झाड़ू और पुरुष फावड़े से सड़कों, चकरोडों, नालियों और तालाबों की सफाई में जुटे। लगभग 1000 किमी सड़कों को साफ किया गया, जिसे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

2. ओडीएफ के लिए अनूठी निगरानी समितियों का गठन


गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को शामिल कर निगरानी समितियां गठित की गईं। हर गांव में 200 से 1000 लोग सुबह टहलकर यह सुनिश्चित करते थे कि कोई खुले में शौच न करे और शौचालय निर्माण को बढ़ावा मिले। यह मॉडल पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना।

3. गौरव यात्रा की गूंज


ओडीएफ घोषित गांवों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में गौरव यात्राएं आयोजित की गईं। पूरे गांव ने एकजुट होकर इस उत्सव में हिस्सा लिया, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

4. 10,000 महिलाओं का सम्मान


डायट परिसर में 10,000 से अधिक महिलाओं की निगरानी टीम को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। यह गैर-राजनीतिक आयोजन जनपद का सबसे बड़ा कार्यक्रम बन गया, जिसने प्रदेश स्तर पर खास पहचान बनाई।

5. 140 किमी की मानव श्रृंखला


जिलाधिकारी के निर्देशन में 3 लाख से अधिक लोगों ने 140 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई, जो ओडीएफ के प्रति जागरूकता के लिए भारत की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनकर रिकॉर्ड स्थापित किया।
6. बरसात में 70,000 शौचालयों का निर्माण
“आपकी बरसात, शौचालय के साथ” थीम के तहत दो महीनों में 70,000 शौचालयों का निर्माण कर रिकॉर्ड बनाया गया। यह अभियान स्वच्छता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ।

7. ग्राम समाधान दिवस


हर सोमवार को 80 ग्राम पंचायतों में ग्राम समाधान दिवस आयोजित किए गए, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग में सुधार हुआ।
9. मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी
प्लास्टिक मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाया गया, जिसे नीति आयोग ने बेस्ट प्रैक्टिस घोषित किया। कई जिले अब सोनभद्र के इस मॉडल को अपना रहे हैं।
स्वच्छ भारत अभियान के जिला  समन्वयक अनिल कुमार केसरी की मेहनत से समय-समय  पर चलाए गए उक्त अभियान अपने उद्देश्यों में सफल रहे।  इनकी कड़ी मेहनत से सोनभद्र ने स्वच्छता, जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जो अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन रहा है। सोनभद्र में इन अभियानों को लगातर गति देकर संचालित करने वाले अनिल केशरी का गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद आज जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय के कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधानगणों द्वारा उनकी भावभीनी विदाई दी गई।

Previous Post

11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम: जंगली बाबा।

Next Post

सोन नदी में विशालकाय मगरमच्छ तैरता देख लोगों में हड़कंप।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोन नदी में विशालकाय मगरमच्छ तैरता देख लोगों में हड़कंप।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News