• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, September 17, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान हेतु मंत्री व वृक्षारोपण अभियान के नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त मीरजापुर की उपस्थिति व देखरेख में लगाए गये पौधे।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
July 9, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

विधायकगण, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधियों व जनपद वासियों द्वारा जनपद को हरा-भरा बनाए रखने के लिए आज किया गया वृहद वृक्षारोपण।

एक पेड़ मां के नाम लगाने हेतु मंत्री ने जनपदवासियों से की अपील।

सोनभद्र। राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड, विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत ने आज मुख्यमंत्री जी के वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 37 करोड़ पौध रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में आज ब्लाक राबर्ट्संज के ग्राम पंचायत लोढ़ी में वृक्षारोपण किये। मंत्री जी ने लोढ़ी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का एक अभिनव आवाहन किया है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ग्लोबल वार्मिंग से बचाव व पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण जन अभियान-2025 पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में एक ही दिन 09 जुलाई को 37 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से अपील किया है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाना चाहिए, पेड़ लगाओ देश बचाओ अभियान को आगे बढ़ाना है, देश के माननीय प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है कि एक पेड़ मां के नाम लगाए, मां की ही तरह पेड़ छाया देने का कार्य करते हैं सभी बच्चे अपने घर पर अपनी मां के नाम पर दो पौधे अवश्य लगाये।
इस अवसर पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है, पेड़ के माध्यम से हमें आक्सीजन व शुद्ध हवा मिलती है और चारों तरफ हरियाली रहती है, एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अन्तर्गत सभी को वृक्ष का रोपण जरूर करना चाहिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहाकि प्रदेश में 37 करोड़ वृक्षारोपण के सापेक्ष जनपद में 1 करोड़ 58 लाख 76 हजार 400 पौधा जनपदवासियों द्वारा रोपित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी के बाद जनपद सोनभद्र को सबसे अधिक पौधरोपण का लक्ष्य प्रदेश में मिला है। हम लोग प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन वापस कुछ नहीं देते, प्रकृति का संलुतन बनाये रखने हेतु हर व्यक्ति को वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए, पिछले 8 वर्षों से प्रर्देश में वृक्षारोपण का महाभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है, इस अभियान से प्रदेश को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है, प्रदेश के वन क्षेत्र में वृद्धि हुई हैं, इसी क्रम में हरितिमा एप के माध्यम से अन्य विभागों द्वारा पौधों का जियो टैगिंग का कार्य किया जाएगा। वृक्षारोपण जन अभियान 2025 में प्रतिभाग कर रहे समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण के दौरान ली गई फोटोग्राफ/वीडियो नचवितमेजण्हवअण्पद पर संबंधित विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन कर अपलोड किया जाएगा। जनपद में जामुन, आम अमरूद ,पीपल, पाकड़ ,बरगद आंवला, नीम, शीशम, अर्जुन ,सेमल, कांजी आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए जा रहे है।

Previous Post

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान 2.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

Next Post

सोन सुषमा अलंकृत उद्यान में वृहद वृक्षारोपण का मण्डलायुक्त ने फीता काटकर किये शुभारंभ।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सोन सुषमा अलंकृत उद्यान में वृहद वृक्षारोपण का मण्डलायुक्त ने फीता काटकर किये शुभारंभ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News