[ad_1]
Last Updated:
भारत के स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने यूनान में ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट एंड रिलेज मीटिंग प्रतियोगिता में 10.18 सेकेंड समय के साथ रेस जीत ली.
अनिमेष कुजूर ने बनाया नया रिकॉर्ड.
अनिमेष कुजूर के नाम अब 100 मीटर और 200 मीटर दोनों राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं. उन्होंने मई में दक्षिण कोरिया में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पुरुषों की 200 मीटर फ़ाइनल में 20.32 सेकेंड का समय निकाल पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था. इससे पहले एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल ने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया. और पोलैंड के पोजनान में मेमोरियल चेस्लावा साइबुलस्कीगो में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:45 मिनट के अंदर का समय निकालने वाले पहले भारतीय बन गए.
अनिमेष कुजूर की प्रारंभिक शिक्षा छत्तीसगढ़ स्थित महासमुंद जिले के वेडनर मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई.पांचवीं क्लास तक की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह कांकेर आ गए. जहां उन्होंने सेंट माइकल स्कूल से आगे की शिक्षा पूरी की.पिता की ट्रांसफर की वजह से अनिमेष कुजूर की शिक्षा शुरुआती दिनों में प्रभावित रही. पिता का जहां ट्रांसफर होता था वहां उन्हें जाना पड़ता था.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
[ad_2]
Source link
