[ad_1]
Last Updated:
Sarzameen Trailer Release: काजोल की ‘मां’ की रिलीज के बाद अब एक्ट्रेस की अगली फिल्म ‘सरजमीं’ का ट्रेलर भी सामने आ चुका है. इस फिल्म में सैफ और अमृता लाडले इब्राहिम अली खान भी नजर आ रहे हैं.
दिल जीत लेगा ट्रेलर
हाइलाइट्स
- इब्राहिम अली खान का अनोखा अवतार ट्रेलर में दिखा.
- काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में नजर आएंगे.
- फिल्म ‘सरजमीं’ का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया.
इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘सरजमीं’ का ट्रेलर आते ही तहलका मच गया है. बीते दिनों फिल्म के टीजर ने भी फैंस की एक्साइटमेंट बढा दी थी. अब एक हफ्ते बाद ही मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर आते ही दर्शको उस पूर टूट पड़े हैं और जमकर ट्रेलर पर प्यार लुटा रहे है. ट्रेलर में इब्राहिम अली खान अनोखा अवतार दमदार अंदाज देख फैंस भी हैरान हैं.
इब्राहिम की मां बनी हैं काजोल
ट्रेलर की शुरुआत में इब्राहिम अली खान को पीछे खड़ दिखाया गया है. वह सेना की वर्दी पहने हुए हाथ में रिवॉल्वर लिए बर्फ पर चलते नजर आते हैं. इसके बाद तुरन्त वॉइस ओवर चल रहा है जिसमें कहा जाता है ‘तुम्हें पता है कुछ घाव ऐसे होते हैं, जो तब तक नहीं मिटते हैं, जब तक उनकी याद नहीं मिट जाती है.’ 2 मिनट 13 सेकंड के ट्रेलर में इब्राहम का अनोख अवतार तो देखने को मिलता ही है. साथ ही एक्शन से भरपूर ट्रेलर लोगों की उत्सुक्ता भी बढ़ा रहा है.
इब्राहिम के नजर आए 2 अवतार
ट्रेलर में पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म में दोनों की फाइट सीन लोगों को एंटरटेन कर सकते हैं. फिल्म के लिए इब्राहिम ने अपने फिजिक पर भी काफी काम किया है. उनके दो लुक अब तक सामने आए हैं, एक शेव्ड और एक बियर्ड वाला लुक. ट्रेलर में काजोल एक बेटे के प्यार में डूबी मां के रोल में नजर आ रही हैं. ट्रे्लर में वह कहती हैं, ‘अपनों के खून से बढ़कर कुछ भी नहीं है.’
बता दें कि 2 मिनट 13 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म की पूरी कास्ट से परिचय कराया गया है, जिसमें ज्यादा स्क्रीन टाइम काजोल, इब्राहिम और पृथ्वीराज सुकुमारन को दिया गया है. फिल्म में सरप्राइज पैक सिर्फ इब्राहिम अली खान हैं. इससे पहले वह ‘नादानियां’ में लवर बॉय के रोल में नजर आए थे.
[ad_2]
Source link
