
ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा CEIR Portal के माध्यम से 01 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन की बरामदगी की गयी तथा सम्बन्धित मोबाइल स्वामी सत्येन्द्र यादव पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम पटना थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 02.07.2025 को सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाने के बाद मोबाइल स्वामी द्वारा प्रसन्न होकर थाना ओबरा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
*मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 सुक्खु राम यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
3.का0आप0 विशाल कुमार थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

