• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Thursday, August 6, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पार्क में घूमने गए… रास्ता ही भूल गए! फिरोजाबाद में तैयार हुई एडवेंचर भूल-भुलैया, लोगों में छाया जबरदस्त क्रेज

admin by admin
July 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
पार्क में घूमने गए… रास्ता ही भूल गए! फिरोजाबाद में तैयार हुई एडवेंचर भूल-भुलैया, लोगों में छाया जबरदस्त क्रेज


Last Updated:July 01, 2025, 16:45 IST

Firozabad Latest News: फिरोजाबाद में लोगों को पार्क में टहलने के साथ अब भूल-भुलैया घूमने का भी शानदार मौका मिलेगा. करोड़ों की लागत से तैयार यह आकर्षक भूल-भुलैया जंगल थीम, मिरर सेल्फी प्वाइंट और डिजिटल चित्रों स…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • फिरोजाबाद में लोगों को पार्क में टहलने के साथ ही भूल-भुलैया घूमने का मौका मिलेगा
  • यह भूल-भुलैया जंगल थीम, मिरर सेल्फी प्वाइंट और डिजिटल चित्रों से सजा है.
  • सिर्फ 30 रुपये में एंट्री लेकर आप इस नई टूरिस्ट जगह का मजा ले सकते हैं.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद शहर में रहने वालों के लिए अब पार्क में घूमना और भी खास हो गया है. शहर के अटल पार्क में अब सिर्फ सैर-सपाटा ही नहीं, बल्कि लोगों को रोमांचक भूल-भुलैया का मज़ा भी मिलेगा. इसके लिए पर्यटन विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च कर यह अनोखी भूल-भुलैया तैयार करवाई है. अब लोगों को भूल-भुलैया देखने के लिए कहीं दूर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. पार्क में टहलते हुए ही वे इस रोमांच का हिस्सा बन सकते हैं.

तीन करोड़ रुपये से बनी आकर्षक भूल-भुलैया
फिरोजाबाद नगर आयुक्त ऋषि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई-नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. पार्कों को भी बेहतर तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है ताकि लोग सुकून के साथ घूम-फिर सकें और अच्छा समय बिता सकें.
इसी कड़ी में पहली बार फिरोजाबाद में पर्यटन एवं विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा अटल पार्क में एक शानदार भूल-भुलैया बनाई गई है. इस भूल-भुलैया को बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है.

जंगल थीम और मिरर सेल्फी प्वाइंट बना अट्रैक्शन
इस भूल-भुलैया को इंजीनियर्स की टीम ने खासतौर पर डिजाइन किया है, जिसमें जंगल की थीम देखने को मिलेगी. साथ ही अंदर डिज़िटल चित्र भी बनाए गए हैं, जिससे यहां आकर लोगों को बिल्कुल अलग और नया अनुभव मिलेगा. इतना ही नहीं, भूल-भुलैया के अंदर एक मिरर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां लोग मज़ेदार तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं.

30 रुपये में मिलेगा एंट्री टिकट
नगर आयुक्त ऋषि राज ने बताया कि भूल-भुलैया लगभग पूरी तरह से तैयार हो चुकी है. इसके लिए अलग से एक एंट्री गेट भी बनाया गया है. यहां एंट्री के लिए 30 रुपये का टिकट लिया जाएगा. यह भूल-भुलैया सुबह से लेकर शाम तक खुली रहेगी. इस पहल से न सिर्फ शहरवासियों को मनोरंजन का नया विकल्प मिलेगा, बल्कि पर्यटन विभाग को भी अच्छा राजस्व प्राप्त होगा.

पर्यटन को मिलेगा नया पहचान
इस नई भूल-भुलैया के बनने से फिरोजाबाद में पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है. नगर निगम का मानना है कि इससे शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को भी अपने शहर में ही एक नया रोमांचक अनुभव मिल सकेगा.

Location :

Firozabad,Uttar Pradesh

homeuttar-pradesh

सेल्फी पॉइंट से लेकर भूल-भुलैया तक… फिरोजाबाद का ये पार्क बना लोगों की नई पसंद



Source link

Previous Post

रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 25000/- रुपये के ईनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

Next Post

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक।

admin

admin

Next Post

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग पर दिखी ‘ॐ’ जैसी आकृति, श्रद्धालुओं ने माना शिव कृपा का दिव्य संकेत।
  • सिंगरौली हाईवे पर चलते बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 500 करोड़ के AI मिशन को मंजूरी, कैबिनेट की बैठक में ग्राम सड़क योजना पर भी हुआ महत्वपूर्ण फैसला, Chhattisgarh Hindi News
  • झारखंड विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC का मुद्दा, छात्र आंदोलन पर सोरेन सरकार को घेरेगी NDA, Jharkhand Hindi News
  • झारखंड में मौसम का कहर! भारी बारिश और वज्रपात से 4 बच्चों समेत 19 की मौत; आज भी अलर्ट, Jharkhand Hindi News

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग पर दिखी ‘ॐ’ जैसी आकृति, श्रद्धालुओं ने माना शिव कृपा का दिव्य संकेत।

    by Shantosh Mishra
    August 6, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट हरिद्वार। सावन में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज के रुद्राभिषेक के दौरान दिखा अद्भुत दृश्य, भक्तों...

    Recent News

    जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग पर दिखी ‘ॐ’ जैसी आकृति, श्रद्धालुओं ने माना शिव कृपा का दिव्य संकेत।

    August 6, 2026
    सिंगरौली हाईवे पर चलते बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    सिंगरौली हाईवे पर चलते बल्कर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

    August 6, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News