• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Monday, June 22, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

दानवीर भामाशाह की जयन्ती पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 28, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया सजीव प्रसारण।

समाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों का किया गया सम्मान।

सोनभद्र। दानवीर भामाशाह की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस अवसर पर लखनऊ से मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, इस दौरान सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व सामाज में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह के पिता का नाम भारमल था, इनका जन्म 29 जून, 1547ई0 को तत्कालीन राजस्थान के मेवाड राज्य में ओसवाल जैन परिवार में हुआ था। महाराणा प्रताप की सेना के प्रधान पद पर रहते हुए 18 जून, 1576 ई० को भामाशाह ने हल्दीघाटी का युद्ध में अप्रतिम वीरता का प्रदर्शन किया। मुगल सेना से युद्ध में जब महाराणा प्रताप वित्तीय संकट से जूझ रहे थे, भामाशाह ने उदारतापूर्वक अपनी सम्पत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में देकर महाराणा प्रताप को सैन्य पुनर्गठन एवं अभियान जारी रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भामाशाह की मृत्यु सन् 1600 ई0 में हुई। महाराणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह ने गंगोद्भव तीर्थ में दाह संस्कार कराया तथा उनके सम्मान में छतरी रखवायी, भामाशाह की जीवन गाथा दानवीरता एवं देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है और इनका योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने आज घोषणा की है कि दानवीर भामाशाह की जयन्ती 29 जून को प्रत्येक वर्ष व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनायी जाये, जनपद के छोटे से बड़े व्यापारी सी0एस0आर0 मद का उपयोग आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु करें, इस दौरान जिलाधिकारी ने व्यापारिकगण व उपस्थित जनमानस से अपील की है कि वह जनपद में प्रारंभ किये गये नागरिक सुरक्षा संगठन में भी अपनी भागीदारी निभायें। दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड चोपन के वाइस प्रेसीडेंट प्रसम जैन, विन्ध्य आॅटो सेल्स सोनभद्र के मनोज कुमार दूबे, ग्रेसिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड से डिप्टी मैनेजर अरविन्द उपाध्याय, अनीता स्क्रैप ट्रेडर्स से अनिल सिंह और मंगलम एसोसिएट्स के प्रोप राइटर मंगलम केडिया को जनपद के बड़े करदाता के रूप में योगदान देने हेतु भामाशाह सम्मान से जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र और शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, ए0आर0टी0ओ0, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 शैलेश ठाकुर, आयुक्त राज्य कर विभाग के उपायुक्त डाॅ0 ऋतेश मिश्र, योगेश द्विवेदी, ईश्वर चंद शर्मा, सहायक आयुक्त प्रशासन मनीष कुमार श्रीवास्तव, रामविजय, अजय द्विवेदी, राज्य कर अधिकारी मनीष कुमार, उपेन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार घुर्मा सोनभद्र का किया गया औचक निरीक्षण।

Next Post

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
  • Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग
  • करिश्मा कपूर ने छोड़ी फिल्म, सुपरस्टार की बेटी का चमका करियर, धर्मेंद्र के बेटे की हीरोइन बनते-बनते रह गई हसीना
  • बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता, टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार ।।
  • मोटकी मुकुट पहाड़ी कंकाल कांड का खुलासा : गमछे से घोंटकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार ।।

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    by admin
    June 22, 2026
    0

    Last Updated:June 20, 2026, 00:34 ISTComrades Marathon 2026: कोटा के धावक नरेंद्र अवस्थी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित प्रतिष्ठित कॉमरेड्स...

    Recent News

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    कोटा के नरेंद्र अवस्थी ने कॉमरेड्स मैराथन 2026 में 86 किमी की कठिन दौड़ पूरी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

    June 22, 2026
    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    Aaj Ka Vrishabh Rashifal : वृषभ राशि वालों सावधान! आज सड़क पर बिछा खतरा, बचाएगा शिवलिंग

    June 22, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News