[ad_1]
Last Updated:
ग्रेटर नोएडा : अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्राइवेट स्कूलों जैसे आधुनिक सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार की ओरे से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. ऐसा ही एक उत्तर प्रदेश के जेवर में पहला दो मंजिला प…और पढ़ें
Government School Opened in Noida
ग्रेटर नोएडा : (राजवंत) सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्राइवेट स्कूलों जैसे हाईटेक सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार की ओरे से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के जेवर में पहला दो मंजिला प्राथमिक स्कूल बनकर तैयार हो गया है. इसमें छात्रों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा के साथ ही बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी. आइए जानते हैं किन सुविधाओं लैस रहेगा यह सरकारी स्कूल…
इसमें कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की पढ़ाई हो रही है, जिसका निर्माण इंडियन ऑयल कंपनी के द्वारा किया गया है. उम्मीद है कि एक जुलाई से पहले कंपनी बेसिक शिक्षा विभाग को बिल्डिंग हैंड ओवर कर दे.
जेवर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद राशिद खान ने बताया कि प्राथमिक स्कूल बंकापुर में पांच क्लास रूम बनाए गए हैं. इसमें एक प्रिंसिपल ऑफिस, पांच वॉशरूम, जिसमें एक दिव्यांग बच्चों के लिए, एक लाइब्रेरी, स्मार्ट कक्षाएं संचालित होंगी. साथ ही छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था भी होगी.
साइंस और रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए एक माड्यूलर लैब, स्मार्ट गणित व विज्ञान की लैब और स्टाफ रूम भी शामिल है. सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में सोलर पैनल भी लगाएं जाएंगे.
[ad_2]
Source link
