• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Friday, September 18, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न हेतु पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 26, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी नई परम्परा की न की जाये शुरूआत- पुलिस अधीक्षक।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार मे मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से धर्मगुरूओं व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गयी, बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व पर शुद्ध पेयजल, जन स्वास्थ्य सुविधा, पार्किंग आदि की व्यवस्था के साथ ही बिजली आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था करते हुए पूरी तैयारी कर लें, ताकि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें, इसके लिए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जायें, समन्वय बैठक में सोनभद्र जिले के ताजियादार व धर्मगुरूजन मौजूद रहें और सभी लोगों ने मोहर्रम का पर्व पुरानी परम्परा के अनुसार मनाये जाने पर निर्णय लिया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने आगामी दिनों में मोहर्रम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के मकसद से मुस्लिम धर्मगुरूओं से वार्ता किया और त्यौहार को सकुशल मनाने के लिए आने वाले समस्याओं के सम्बन्ध में विचार- विमर्श किया गया, इस मौके पर धर्मगुरूओं द्वारा ताजिये के आने-जाने में समस्या, सड़क, नाली व अन्य बिन्दुओं पर अपने-अपने सुझाव जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया, उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रों के धर्मगुरूओं द्वारा दिये गये सुझाओं को तत्काल अमल में लाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किये। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश के क्रम मे यह सुनिश्चित की जाये कि मोहर्रम जुलूस में निकलने वाले ताजिये व डी0जे0 की साइज निर्धारित ऊचाई से अधिक न हो, निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई होने पर बिजली के खम्भे तार आदि में छू जाने की संभावना रहती है, जिस कारण से अनेकों प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं, इसके लिए डी0जे0 संचालक मोहर्रम के ताजियादारों, कावर यात्रा के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जानकारी उपलब्ध करा दी जाये, डी0जे0 निर्धारित साउण्ड से अधिक तेज में न बजाया जाये, अश्लील व फुहड़ गाने न बजाये जायें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनावश्यक अफवाह या ट्वीट न किये जाये, आपत्ति जनक पोस्ट से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है तो उसके सम्बन्ध में प्रशासन को सूचना उपलब्ध करायें। सोशल मीडिया पर अनाधिकृत पोस्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, आपरेशन त्रिभूवन नाथ त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सम्बन्धित थानों के सी0ओ0 व धर्मगुरूगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Previous Post

सुपरस्टार के साथ बिन ब्याही बन गईं मां, फिर भी मिला प्यार में धोखा…कहानी उस एक्ट्रेस की जिसने हर पड़ाव पर झेला

Next Post

कोन पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

कोन पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।
  • Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?
  • राधा रानी का जन्म स्थान, बरसाना नहीं, बल्कि इस कुंड से हुआ था, रहस्य से भरी है कहानी, जानें
  • ‘छठी मैया’ गीत और ‘The Vvaan’ से दिल जीतने चले सिद्धार्थ, कभी भोजपुरी भाषा को कहा था- ‘लैट्रिन वाली फीलिंग’
  • भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पैराशूटिंग में पहली बार राइफल टीम इवेंट में गोल्ड-सिल्वर

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    by Shantosh Mishra
    September 17, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। बीजपुर (सोनभद्र) रिहंद परियोजना परिसर, औद्योगिक ईकाई, एनर्जियो प्रोजेक्ट रिहंद नगर सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर आदि...

    Recent News

    एनर्जियो प्राइवेट लिमिटेड धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार ।।

    September 17, 2026
    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    Asian Games China Women Cricket Team: बिना एक भी गेंद फेंके एशियन गेम्स से बाहर हुई चीन की महिला क्रिकेट टीम, बदकिस्मती या नियम की पड़ी मार?

    September 17, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News