• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Tuesday, May 5, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

सोनभद्र से नव्या की ऐतिहासिक शुरूआत, बेटियों को मिलेगा आत्मबल और नई पहचान।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 24, 2025
in सोनभद्र
0 0
0
सोनभद्र से नव्या की ऐतिहासिक शुरूआत, बेटियों को मिलेगा आत्मबल और नई पहचान।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र।

नव्या कार्यक्रम का राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार ने रिमोट दबाकर संयुक्त रूप से किये शुभारंभ।

यह पहल बेटियों के लाईफ डिजिटल स्किल और गैर पारम्परिक क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनाने की सार्थक शुरूआत- राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार।

एम0एस0डी0ई0एस0 स्किल इण्डिया व मिनिस्ट्री डब्ल्यू0सी0डी0 मिलकर भारत की बेटियों को समक्ष बनाने और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध-महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जनपद सोनभद्र से आज 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को आत्मबल, आत्मविश्वास और नई पहचान देने वाली पहल ‘नव्या’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह दिन केवल एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि देश की बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक के रूप में गढ़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक और मजबूत कदम है।‘नव्या’ किशोरियों को न केवल व्यावसायिक प्रशिक्षण देगी, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, अवसर और सामाजिक भागीदारी की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने का मंच भी प्रदान करेगी। ‘नव्या’ एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसे कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया है। इस योजना का उद्देश्य किशोरियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से देश के 19 राज्यों के 27 आकांक्षी जिलों में लागू किया जाएगा, ताकि सीमांत क्षेत्रों की बेटियों तक भी समान अवसर पहुंच सकें और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।वर्तमान में यह योजना 9 राज्यों – महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में पायलट परियोजना के रूप में क्रियान्वित की जा रही है। इस परियोजना के तहत बेटियों को पीएमकेवीवाई 4.0 के अन्तर्गत गैर-परंपरागत और आधुनिक जॉब रोल्स, जैसे ग्राफिक डिजाइनर, स्मार्टफोन तकनीशियन, ड्रोन असेंबली एक्सपर्ट, इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्टमें प्रशिक्षित किया जाएगा। इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर उन्हें पारंपरिक सीमाओं से बाहर निकलकर रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों से जोड़ना भारत सरकार का लक्ष्य है। इससे बेटियाँ न केवल हुनरमंद बनेंगी, बल्कि आत्मविश्वास के साथ जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकेंगी। ‘नव्या’ के अंतर्गत किशोरियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया 7 घंटे का एक अतिरिक्तप्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है, जो चार प्रमुख मॉड्यूल पर आधारित है – पारस्परिक कौशल (स्वच्छता, आत्म-प्रस्तुति, संघर्ष-प्रबंधन), संचार कौशल (सक्रिय सुनना और प्रभावी संवाद), कार्यस्थल सुरक्षा ( पी0ओ0एस0एच0 और पी0ओ0सी0एस0ओ0 कानूनों की जानकारी), और वित्तीय साक्षरता (कमाई और खर्च का संतुलन व बुनियादी वित्तीय समझ)। यह प्रशिक्षण न केवल आजीविका के लिए, बल्कि समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए भी एक ठोस आधार देगा। ‘नव्या’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चैधरी ने कहा कि “किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ष्नव्याष् की शुरुआत की गई है। 16 से 18 वर्ष की किशोरियों, जिन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चिन्हित किया गया है, उन्हें हम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के अंतर्गत शॉर्ट टर्म व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। यह प्रशिक्षण केवल रोजगार तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि हमारा प्रयास होगा कि ये बेटियाँ छोटे-छोटे व्यापार और स्वयं के उद्यम स्थापित करने में भी सक्षम बन सकें। इस परिवर्तनकारी कार्यक्रम की शुरुआत आज उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से हो रही है जो न केवल अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, बल्कि एक महत्वपूर्ण जनजातीय और आकांक्षी जिला भी है।” महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की माननीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने ‘नव्या’ के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि ‘नव्या’ कार्यक्रम किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह हमारी साझा प्रतिबद्धता है कि हम किशोरियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी और सशक्त नागरिक बनने के योग्य बनाएं। यह पहल उन्हें न केवल हुनर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सम्मानजनक जीवन की ओर भी अग्रसर करेगी। उल्लेखनीय है कि ‘नव्या’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु डिस्ट्रिक्ट स्किल कमेटियों को सशक्त किया जा रहा है ताकि किशोरियों को स्थानीय कौशल योजनाओं, रोजगार मेलों, और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जा सके। यह पहल न सिर्फ स्किलिंग का माध्यम है, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता और सशक्तिकरण अभियान भी है, जो देश की बेटियों को आत्मबल और नई पहचान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। नव्या के शुभारम्भ के इस ऐतिहासिक अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने और भी विशेष बना दिया। छोटेलाल सिंह खरवार, सांसद (लोकसभा) एवं भूपेश चैबे, विधायक (रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र) ने समारोह को संबोधित करते हुए जनजातीय समाज के सतत विकास में ऐसे प्रयासों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व सांसद राम शकल, सोनभद्र के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, तथा मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की सक्रिय उपस्थिति और सहभागिता रही। कार्यक्रम में सोनल मिश्रा (अतिरिक्त सचिव, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय) और पंकज श्रीवास्तव, (स्टेटिस्टिकल एडवाइजर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) ने आयोजन को नीतिगत दिशा प्रदान की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और पीएम विश्वकर्मा के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

Previous Post

राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार जयन्त चैधरी ने आकांक्षी विकास कार्यक्रमों की, की समीक्षा।

Next Post

बीजिंग पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की दमदार शुरुआत, 1 गोल्ड सहित 4 मेडल किए अपने नाम

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post
बीजिंग पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की दमदार शुरुआत, 1 गोल्ड सहित 4 मेडल किए अपने नाम

बीजिंग पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में भारत की दमदार शुरुआत, 1 गोल्ड सहित 4 मेडल किए अपने नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?
  • मुगलसराय में चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, प्रशासन की सख्ती देख जीटी रोड पर खुद ही अपनी दुकानें तोड़ने लगे व्यापारी
  • 44 साल पुराना ब्लॉकबस्टर गाना, जिसकी शूटिंग में फूट-फूटकर रोए थे लोग, बोल सुन आज भी भर आती हैं लोगों की आंखें
  • dhar bhojshala case mp high court seeks objections from muslim side grants 3 days time भोजशाला केस: HC ने मुस्लिम पक्ष से मांगी आपत्तियां, 3 दिन की मोहलत, Madhya-pradesh Hindi News
  • सूरज के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    by admin
    May 5, 2026
    0

    नई दिल्ली. जैनिक सिनर, आर्यना सबालेंका और कोको गॉफ जैसे मशहूर टेनिस स्टार्स ने फ्रेंच ओपन में प्राइज मनी के...

    Recent News

    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    सिनर, सबालेंका, गॉफ ने फ्रेंच ओपन आयोजकों के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?

    May 5, 2026
    मुगलसराय में चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, प्रशासन की सख्ती देख जीटी रोड पर खुद ही अपनी दुकानें तोड़ने लगे व्यापारी

    मुगलसराय में चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, प्रशासन की सख्ती देख जीटी रोड पर खुद ही अपनी दुकानें तोड़ने लगे व्यापारी

    May 5, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News