• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Sunday, September 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनाई HOG तकनीक, डीजल की खपत और प्रदूषण में कमी.

admin by admin
June 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
0 0
0
पूर्वोत्तर रेलवे ने अपनाई HOG तकनीक, डीजल की खपत और प्रदूषण में कमी.


Last Updated:June 19, 2025, 16:40 IST

पूर्वोत्तर रेलवे ने HOG तकनीक से 128 ट्रेनों में डीजल की खपत कम की, जिससे 2.81 करोड़ रुपये की बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी हुई. यात्रियों को भी अतिरिक्त सीटें और सामान रखने की सुविधा मिली है.

रेलवे ने लगाया ट्रेनों में ऐसा इंजन, अधिक लोग कर सकेंगे सफर, रेलवे का भी फायदा

सांकेतिक फोटो

गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे ने ऊर्जा बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनके अच्छे नतीजे मिल रहे हैं. रेलवे ने अपनी ट्रेनों में हेड ऑन जेनरेशन (HOG) तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है. इस तकनीक से ट्रेनों में बिजली की आपूर्ति होती है, जिससे डीजल की खपत कम हो रही है और प्रदूषण भी घट रहा है. यह पर्यावरण के लिए फायदेमंद है और रेलवे को आर्थिक बचत भी हो रही है्

HOG एक ऐसी तकनीक है, जो ट्रेन को चलाने के लिए बिजली सीधे ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों से लेती है. इससे ट्रेन में रोशनी, पंखे, एयर कंडीशनिंग, पैंट्री, और अन्य सुविधाओं के लिए बिजली मिलती है. पहले ट्रेनों में डीजल से चलने वाले पावर कार का इस्तेमाल होता था, लेकिन HOG से डीजल की जरूरत कम हो गई. यह तकनीक न केवल पैसे बचाती है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन को भी कम करती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान कम होता है.

पूर्वोत्तर रेलवे की 128 ट्रेनें अब HOG तकनीक से चल रही हैं. इस तकनीक के इस्तेमाल से वित्त वर्ष 2025-26 में मई 2025 तक 311 किलोलीटर डीजल (HSD) की बचत हुई है. इस बचत से रेलवे को 2.81 करोड़ रुपये का आर्थिक फायदा हुआ है. डीजल की खपत कम होने से कार्बन उत्सर्जन भी कम हुआ, जिससे हवा साफ रखने में मदद मिली है.

HOG तकनीक का एक और बड़ा फायदा यात्रियों को मिल रहा है. पहले ट्रेन में दो पावर कार लगाए जाते थे, जो डीजल से बिजली बनाते थे. अब HOG के कारण एक पावर कार को हटा दिया गया है. इसकी जगह एक LSLRD कोच लगाया जा रहा है, जिसमें 31 यात्रियों के बैठने की जगह और अतिरिक्त सामान रखने की सुविधा है। इससे ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं और उनका सामान भी सुरक्षित रहता है.

HOG तकनीक से रेलवे गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ रहा है. यह तकनीक लागत को कम करती है, क्योंकि डीजल की जगह बिजली का इस्तेमाल होता है. साथ ही, यह पर्यावरण को भी कम नुकसान पहुंचाती है। यह रेलवे के लिए एक बड़ा कदम है, जो ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है.

Location :

Gorakhpur,Uttar Pradesh

homeuttar-pradesh

रेलवे ने लगाया ट्रेनों में ऐसा इंजन, अधिक लोग कर सकेंगे सफर, रेलवे का भी फायदा



Source link

Previous Post

पुलिस अधीक्षक, द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता एव फरियादियों की सुनी गई समस्याएं।

Next Post

योग शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक -जिलाधिकारी।

admin

admin

Next Post

योग शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक -जिलाधिकारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त
  • India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट
  • डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान
  • आजमगढ़ में जेवरात लूटकर भागे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, खेत में घेरकर की पिटाई

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • देवरिया
    • धनबाद
    • बिहार
    • बॉलीवुड
    • मथुरा विन्द्रावन
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • लखनऊ
    • वाराणसी
    • विदेश
    • सिंगरौली
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश
    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    by admin
    September 19, 2026
    0

    Last Updated:September 19, 2026, 11:00 ISTAichi Nagoya Asian Games Live: आइची-नागोया एशियन गेम्स की 19 सितंबर से आधिकारिक शुरुआत हो...

    Recent News

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    Aichi Nagoya Asian Games Day 1 Live: भारत की महिला क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल में बांग्लादेश से, जापान के खिलाफ जीत से हुई शुरुआत

    September 19, 2026
    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल से 1.55 लाख की साइबर ठगी, अमौसी एयरपोर्ट पर 40 लाख के आईफोन-मैकबुक जब्त

    September 19, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News