• सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
Saturday, June 20, 2026
Vindhya Jyoti
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • राष्ट्रीय
  • विदेश
  • बॉलीवुड
  • खेल
  • चंदौली
  • मिर्जापुर
  • बिहार
  • झारखंड
  • वाराणसी
No Result
View All Result
Vindhya Jyoti News
No Result
View All Result

विश्वकर्मा नगर की उपेक्षा पर फूटा आक्रोश, अपना दल (एस) ने सौंपा ज्ञापन।

Shantosh Mishra by Shantosh Mishra
June 16, 2025
in सोनभद्र
0 0
0

संवाददाता। मस्तराम मिश्रा।

रेणुकूट सोनभद्र।अपना दल (एस) की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रेणुकूट की उपेक्षित बस्ती विश्वकर्मा नगर की नागरिक समस्याओं को लेकर नगरवासियों में आक्रोश देखने को मिला। विदित हो कि यह क्षेत्र अभी तक नगर पंचायत में शामिल नहीं किया गया है, जबकि यहां 4000 से 5000 मतदाता विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।नगर पंचायत में शामिल न होने के कारण यहां मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़कें, 80 मीटर लंबी टूटी हुई नाली और बरसात में जलभराव की समस्या ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। हिंडाल्को में कार्यरत कर्मचारी रात्रि में लौटते समय कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं, जिससे हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।इस गंभीर समस्या को लेकर प्रीति सिंह के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं एवं पदाधिकारियों ने अपना दल (एस) के जनपद अध्यक्ष माननीय अंजनी पटेल को ज्ञापन सौंपा। मौके पर श्री पटेल ने आश्वस्त किया कि इस जनहित मुद्दे को प्राथमिकता पर लिया जाएगा और शीघ्र समाधान के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रीति सिंह ने कहा कि यदि नगर पंचायत की सीमा में इतने वर्षों से रह रहे नागरिकों को सुविधाएं नहीं मिलतीं तो यह लोकतंत्र और विकास दोनों का अपमान है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस क्षेत्र को नगर पंचायत में शामिल कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।शिकायतों को सुनने के बाद जनपद अध्यक्ष अंजनी पटेल एवं प्रदेश पदाधिकारी प्रीति सिंह के आश्वासन से उपस्थित जनसमूह काफी संतुष्ट नजर आया और कई लोगों ने पार्टी से जुड़ने की इच्छा भी प्रकट की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षा मंच से सर्वेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोनी खान, रीता चौरसिया, गीता चौधरी, कुसुम चौरसिया, नीलम निशा, सरोज कुसुम, परमेश्वरी चौबे, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे, नीतू सिंह, कंचन, संजू देवी, सिंगर देवी एवं कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक।

Next Post

श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा सेवा का किया गया आयोजन।

Shantosh Mishra

Shantosh Mishra

Next Post

श्री अनंत पद्मावती सेवा आश्रम में निःशुल्क चिकित्सा सेवा का किया गया आयोजन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

No Result
View All Result

Recent Posts

  • मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।
  • हथवानी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत।
  • रेलवे का सख्त एक्शन: बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना, आज से लागू हुए नए नियम।
  • चोट के बाद ‘गोल्डन बॉय’ की दहाड़… दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई
  • Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि में आज रूचक योग बनाएगा आर्थिक स्थिति मजबूत, बढ़ेगा आत्मविश्वास

Recent Comments

    Browse by Category

    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देवरिया
    • बॉलीवुड
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • वाराणसी
    • सोनभद्र

    BreakingNews

    • All
    • उत्तर प्रदेश

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

    by Shantosh Mishra
    June 20, 2026
    0

    ब्यूरो रिपोर्ट सोनभद्र। महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,...

    Recent News

    मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल।

    June 20, 2026

    हथवानी मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर में चालक की मौत।

    June 20, 2026
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    © 2020 Vindhya Jyoti News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • सोनभद्र
    • सिंगरौली
    • राष्ट्रीय
    • विदेश
    • बॉलीवुड
    • खेल
    • चंदौली
    • मिर्जापुर
    • बिहार
    • झारखंड
    • वाराणसी

    © 2020 Vindhya Jyoti News